भारतीय बाजार में एंट्री को तैयार हैं 4 नई MPVs, लिस्ट में इलेक्ट्रिक एमपीवी भी शामिल

Kia, MG और Nissan आने वाले महीनों में घरेलू बाजार के अंदर नई एमपीवी पेश करने की योजना बना रही हैं

भारतीय बाजार में इस साल के बचे हुए समय में एमपीवी सेगमेंट के अंदर काफी हलचल देखने को मिलेगी। किआ, एमजी और निसान जैसी वाहन निर्माता कंपनियों ने विभिन्न प्राइस ब्रेकेट में नए मॉडल लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। अपने इस आर्टिकल में हम आपके लिए इन Upcoming MPVs की लिस्ट लेकर आए हैं।

1&2. New Kia Carens & Carens EV

2025 Kia carens MPV1
Pic Source: Rushlane

नई किआ कैरेंस को आने वाले महीनों में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, जबकि इसका इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी इसी साल लॉन्च किया जाएगा। इसमें केबिन में कॉस्मेटिक अपडेट और कई नए फीचर्स शामिल होंगे, जो मौजूदा मॉडल की तुलना में इसे अधिक प्रीमियम बनाने में मदद करने वाले हैं। दूसरी ओर, कैरेंस ईवी, क्रेटा इलेक्ट्रिक के साथ बैटरी और अन्य ईवी कंपोनेंट को साझा कर सकती है। ये प्रति चार्ज 450 किमी से अधिक की ड्राइविंग रेंज प्रदान कर सकती है।

3. MG M9 इलेक्ट्रिक एमपीवी

MG M9 इलेक्ट्रिक एमपीवी आने वाले महीनों में भारतीय बाजार में लॉन्च होगी, जो तीन खूबसूरत रंगों- कार्डिफ ब्लैक, ल्यूमिनस व्हाइट और मिस्टिक ग्रे में उपलब्ध होगी। ‘MG Select’ प्रीमियम डीलरशिप के माध्यम से विशेष रूप से बेची जाने वाली M9 एक ऑल-इलेक्ट्रिक लग्जरी एमपीवी होगी। इसके पावरट्रेन को देखते हुए इसका कोई सीधा प्रतिद्वंदी नहीं होगा।

MG 9 MPV

90 kWh बैटरी पैक द्वारा संचालित ये इलेक्ट्रिक एमपीवी 245 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करती है, जो लगभग 430 किमी की WLTP-प्रमाणित रेंज प्रदान करेगी। इसकी शुरुआती कीमत लगभग 65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी। इसमें प्रीमियम फीचर्स और तकनीकों की एक लंबी सूची होगी, जिसमें रिक्लाइनिंग ओटोमन सीट्स, ADAS, डुअल सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और पावर्ड स्लाइडिंग रियर डोर आदि शामिल हैं।

4. Nissan Compact MPV

nissan MPV

रेनो काइगर के CMF-A+ आर्किटेक्चर पर आधारित आगामी निसान MPV की कीमत प्रतिस्पर्धी होगी। तमिलनाडु में संयुक्त उद्यम प्लांट से तैयार होने वाली इस एमपीवी में 1.0 लीटर NA और टर्बो पेट्रोल इंजन होंगे और इसमें निसान की नवीनतम डिजाइन फिलॉसफी होगी। ये 5-सीटर C-SUV के लॉन्च से पहले आएगी, जो हुंडई क्रेटा, विटारा, सेल्टोस आदि को टक्कर देगी।