भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली 4 नई हुंडई कारें टेस्टिंग के दौरान दिखीं

हुंडई इंडिया नवंबर 2025 में नई जनरेशन वेन्यू को अपडेटेड एक्सटीरियर और इंटीरियर के साथ लॉन्च करेगी

हुंडई भारत में अगले 8-12 महीनों में कई नई कारें लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इन कारों को भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इनमें कुछ पूरी तरह से नई जनरेशन मॉडल हैं और कुछ मौजूदा कारों के अपडेटेड (फेसलिफ्ट) वर्ज़न हैं। यहाँ हम उन 4 हुंडई कारों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और जो जल्द ही भारतीय बाज़ार में आने वाली हैं।

1. New Gen Hyundai Venue

वेन्यू कॉम्पैक्ट एसयूवी का नया मॉडल भारतीय बाजार में नवंबर में लॉन्च होगा। हालाँकि, आधिकारिक लॉन्च से पहले, इसे कई मौकों टेस्टिंग करते हुए देखा गया है। नई पीढ़ी की वेन्यू में स्टाइलिंग, केबिन और फीचर्स के मामले में बदलाव देखने को मिलेंगे। खास बात यह है कि इसमें लेवल 2 ADAS तकनीक और कई उन्नत सुरक्षा फीचर्स होने की उम्मीद है।

New-Hyundai-Venue-1

नई वेन्यू में मौजूदा पेट्रोल और डीज़ल इंजन ही मिलेंगे, जिनमें 1.2 लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.5 लीटर डीज़ल इंजन शामिल है। ट्रांसमिशन विकल्प भी मौजूदा मॉडल से ही बरकरार रखे जाने की संभावना है। हालाँकि, हुंडई डीज़ल ट्रिम के साथ iMT गियरबॉक्स पेश कर सकती है। भारतीय बाज़ार में इसका मुकाबला मारुति ब्रेज़ा, किआ सोनेट, स्कोडा काइलैक और टाटा नेक्सन से होगा।

2. 2026 Hyundai i20 Facelift

नई पीढ़ी की हुंडई i20 को हाल ही में गुड़गांव (हरियाणा) में पहली बार कैमरे में कैद किया गया और यह हमारे देश में 2026 के मध्य तक लॉन्च हो सकती है। इस हैचबैक का मौजूदा संस्करण लगभग तीन साल पहले 2022 में बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ था। हमें उम्मीद है कि नई पीढ़ी के मॉडल में कई महत्वपूर्ण डिज़ाइन अपडेट होंगे।

2026-hyundai-i20-spied-in-india
Pic Source: Rushlane

i20 की कट्टर प्रतिद्वंदी टाटा अल्ट्रोज़ को इस साल की शुरुआत में कई आधुनिक सुविधाओं के साथ अपडेट मिला था। इसलिए, यह मान लेना सुरक्षित है कि 2026 i20 भी अपने पुराने मॉडल से ज़्यादा प्रीमियम होगी। इसमें ड्राइवर के डिजिटल डिस्प्ले के लिए 12.3-इंच का डुअल-स्क्रीन सेटअप और सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होने की संभावना है। इसमें 360-डिग्री कैमरा वाला लेवल 1 ADAS सुइट भी हो सकता है। फिलहाल, हमें नई हैच में किसी भी तरह के मैकेनिकल बदलाव की उम्मीद नहीं है।

3. 2026 Hyundai Verna

हुंडई ने चौथी पीढ़ी की Verna को मार्च 2023 में लॉन्च किया था और अब कंपनी इस सेडान का फेसलिफ्ट वर्जन विकसित कर रही है। इसे तमिलनाडु के चेन्नई स्थित ब्रांड के प्लांट के पास देखा गया है। तस्वीरों से संकेत मिलता है कि डिज़ाइन में कुछ छोटे बदलाव होंगे, जिनमें नया बंपर, नए डिज़ाइन वाले अलॉय व्हील और नया फ्रंट ग्रिल शामिल होगा।

Hyundai Verna

केबिन के अंदर, हुंडई इस सेडान को और भी आकर्षक बनाने और स्कोडा स्लाविया और फॉक्सवैगन वर्टस जैसी प्रतिस्पर्धियों की प्रीमियम अपील से मुकाबला करने के लिए कई बड़े फीचर्स में सुधार कर सकती है। मौजूदा जनरेशन वाली हुंडई वेर्ना 8-इंच और 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम के साथ उपलब्ध है, लेकिन नए जनरेशन वाले मॉडल में बड़ा 12.3-इंच का डुअल स्क्रीन सेटअप हो सकता है। नए वर्जन में पीछे की सीटों में वेंटिलेशन फीचर भी मिल सकता है। इंजन और गियरबॉक्स विकल्पों में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।

4. Hyundai Ioniq 5 Facelift

2025-hyundai-ioniq-5-india-facelift

फरवरी 2023 में लॉन्च हुई हुंडई आयोनिक 5 इलेक्ट्रिक सेडान का फेसलिफ़्टेड वर्ज़न जल्द ही भारतीय बाज़ार में आएगा। वैश्विक बाज़ारों में इसका खुलासा पहले ही हो चुका है, लेकिन भारत-स्पेक मॉडल के 2026 की शुरुआत में बिक्री के लिए उपलब्ध होने की संभावना है। हुंडई आयोनिक 5 फेसलिफ़्ट में विज़ुअल अपडेट, बेहतर कम्फर्ट और लंबी रेंज दी गई है। बैटरी पैक पहले से बड़ा है और यह 500+ किलोमीटर से ज़्यादा की ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है। यह भारत में ब्रांड का प्रमुख इलेक्ट्रिक मॉडल है, जिसके बाद क्रेटा ईवी का स्थान आता है।