भारतीय बाजार में 500 Km से अधिक की रेंज के साथ लॉन्च होंगी 4 नई Electric SUVs

भारत में जल्द ही मिडसाइज इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में काफी हलचल देखने को मिलेगी और यहाँ हमने 4 नई Electric SUVs के बारे में जानकारी दी है

भारतीय बाजार में मिडसाइज इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में कई नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च होने वाली है। एक ओर मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी e Vitara पर भरोसा कर रही है, वहीं महिंद्रा XUV.e8 से इंस्पायर्ड XEV 7e पेश करेगी। Tata Motors भी दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश करने के लिए तैयार है। आइए इन Upcoming Electric Cars के बारे में जानते हैं।

1. Mahindra XEV 7e

mahindra XEV 7e

इस साल की शुरुआत में लीक हुई तस्वीरों के एक सेट में महिंद्रा XEV 7e को लगभग प्रोडक्शन मॉडल के रूप में देखा गया था, जो XUV.e8 कॉन्सेप्ट और XUV700 की जानी-पहचानी लाइनों से स्टाइलिंग का संकेत देता है। ऐसा लग रहा है कि यह महिंद्रा के INGLO स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसमें XEV 9e और BE 6 में पाए जाने वाले बैटरी होने की उम्मीद है। इसमें पूरी तरह चार्ज होने पर 500 किमी से अधिक की रेंज मिलने की उम्मीद है।

2. Maruti Suzuki e Vitara

Maruti suzuki e vitara

इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में मारुति सुजकी की एंट्री e Vitara से होगी, जिसे सितंबर 2025 के आसपास शोरूम में उतारा जाएगा। एक बॉर्न EV के रूप में शुरू से ही डिजाइन की गई, मिडसाइज SUV डेडिकेटेड हार्टेक्ट ई प्लेटफॉर्म पर बनाई जाएगी और इसे देश भर में नेक्सा आउटलेट के जरिए बेचा जाएगा। दो बैटरी पैक की योजना है और बड़ा बैटरी पैक वेरिएंट सिंगल चार्ज पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देगा।

3. Tata Harrier EV

टाटा 3 जून को हैरियर ईवी को पेश करने की तैयारी कर रही है। इलेक्ट्रिक एसयूवी की सिंगल चार्ज पर 500 किलोमीटर से ज़्यादा की ड्राइविंग रेंज होने की भी पुष्टि की गई है। हालांकि,इसकी ऑफिशियल टेक्निकल शीट का खुलासा होना अभी बाकी है, लेकिन शुरुआती विवरण एक डुअल-मोटर कॉन्फ़िगरेशन की ओर इशारा करते हैं। इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव लेआउट को सपोर्ट करने के लिए दोनों एक्सल पर पावर यूनिट देने की संभावना है।

Tata Harrier EV

उम्मीद है कि यह 500 एनएम के करीब का पीक टॉर्क उत्पन करेगी, जो अपने सेगमेंट में काफी बेहतर परफॉरमेंस होने वाली है। पावर संभवतः 75 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक से आएगा। खबर है कि कंपनी इसके एक सस्ते वेरिएंट पर भी काम कर रही है, जिसमें एक छोटा बैटरी पैक होगा।

4. Tata Sierra EV

tata sierra ev-6

टाटा ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में ऑल न्यू सिएरा से पर्दा उठाया था। ये एसयूवी वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले शोरूम में आने वाली है और यह पेट्रोल/डीजल और इलेक्ट्रिक तीनों ही ऑप्शन में उपलब्ध होगी। डिजाइन के मामले में यह अपने कॉन्सेप्ट वर्जन से काफी मिलती-जुलती होगी। इसका मॉडर्न डिजाइन भी पुरानी सिएरा की याद दिलाएगा।