Maruti Vitara Brezza के मुकाबले जल्द ही लॉन्च होगी ये 4 SUVs

इन दिनों भारत में सब-4-मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी का क्रेज बढ़ रहा है और इन चार आगामी नई कारों की शुरूआत प्रतियोगिता को और भी दिलचस्प बना देगी

स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (एसयूवी) की लोकप्रियता पिछले कुछ सालों में दुनिया भर में तेजी से बढ़ी है। यह ऐसा सेगमेंट रहा है, जिसका न केवल ग्राहकों को अच्छा फीडबैक मिल रहा है बल्कि कई निर्माता इस सेगमेंट में अपने नए प्रोडक्ट पर कार्य कर रहे हैं। करीब 7 साल पहले इस सेगमेंट की भारत में शुरूआत हुई थी और इस वक्त भारत में इस सेगमेंट में पांच प्रमुख कारें है।

कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में भारत में मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा, फोर्ड इकोस्पोर्ट, हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सॉन और महिंद्रा एक्सयूवी 300 का नाम लिया जा सकता है। इसके अलावा कई ऐसे निर्माता हैं, जो सब-4-एसयूवी को लॉन्च करने की योजना बना रही हैं। हम इस लेख में आपको बताने जा रहे हैं कि जो आने वाले दिनों में भारत में लॉन्च होने जा रही हैः

1. किआ सोनेट (Kia Sonet)

हाल ही में किआ मोटर्स ने सब-4-एसयूवी सेगमेंट में अपनी नई एंट्री किआ सोनेट से पर्दा हटाया है और इसे अगले महीने भारत में लॉन्च किया जायेगा। कंपनी ने इस एसयूवी को पहली बार ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया था। नई किआ सोनेट सहयोगी ब्रांड हुंडई वेन्यू पर बेस्ड है और यह इंजन से लेकर अपने कई सेगमेंट सोनेट से शेयर करेगी।

Kia Sonet-14

इस तरह सोनेट को पावर देने के लिए 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का उपयोग किया जायेगा। हालांकि सोनेट के कई फीचर्स अपने डोनर कार से अलग होंगे और यह अपने सेगमेंट में नए बेंचमार्क सेट करेगी, जिसमें वेंटीलेटेड फ्रंट सीट, एलईडी साउंड मूड लाइट, फ्रंट पार्किंग सेंसर और 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है।

2. टोयोटा अर्बन क्रूजर (Toyota Urban Cruiser)

टोयोटा अर्बन क्रूजर मूलरूप से मारुति ब्रेजा का रिबैज वर्जन है और कंपनी ग्लैंजा की तरह रणनीति का पालन करेगी। इस तरह क्रूजर दोनों कंपनियों की साझेदारी में दूसरा प्रोडक्ट होगा। अर्बन क्रूजर को डोनर मॉडल से लगभग सभी चीजें मिलेंगी, लेकिन इसके बंपर और फ्रंट ग्रिल में बदलाव किया गया है।

Toyota Urban Cruiser-4

अर्बन क्रूज़र को पावर देने के लिए 1.5-लीटर 4-सिलेंडर स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो कि 6,000 आरपीएम पर 104.7 पीएस की अधिकतम पावर और 4,400 आरपीएम पर 138 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। ऑटोमेटिक ट्रिम्स एक लिथियम आयन बैटरी और बेहतर दक्षता के लिए इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर (आईएसजी) का साथ आता है। टोयोटा अर्बन क्रूज़र को ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन बेस्ड नेविगेशन सिस्टम के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिला है।

3. निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite)

निसान मैग्नाइट भी सब-4-मीटर सेगमेंट में एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कुछ हफ्ते पहले ही इस एसयूवी का कॉन्सेप्ट वर्जन सामने आया है। यह कार शॉर्प डिजाइन के साथ होगी और इसमें कई शानदार फीचर्स होंगे। फीचर्स में संभवतः 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, कनेक्ट-कार तकनीक, 360-डिग्री कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल और एक सनरूफ भी शामिल हो सकती है।

Nissan magnite_

वर्तमान में निसान भारतीय बाजार में अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है और इसके लाइन-अप में केवल एक अन्य मास-मार्केट कार है। इसका मतलब यह है कि मैग्नाइट भारत में निसान का भविष्य तय करेगी। इस कार को जनवरी 2021 में लॉन्च किया जाएगा। एंट्री-लेवल ट्रिम्स में 1.0-लीटर NA पेट्रोल इंजन होगा, जबकि समान पावरट्रेन का टर्बोचार्ज्ड एडिशन को हाई ट्रिम्स पर पेश किए जाने की उम्मीद है। ट्रांसमिसन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड होगा, जबकि ऑप्शनल एएमटी या सीवीटी गियरबॉक्स भी हो सकता है।

4. रेनो काइगर (Renault Kiger)

रेनो काइगर को इंटरनल रूप से HBC का नाम दिया गया है, जो CMF A+ मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसी प्लेटफार्म पर मैग्नाइट को भी विकसित किया जा रहा है। हालांकि कंपनी ने अभी काइगर के लॉन्च के बारे में अभी अधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन यह अगले साल की शुरूआत में भारत में लॉन्च हो सकती है।

Renault Kiger HBC

काइगर को पावर देने के लिए Triber में ड्यूटी कर रहे इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा, जो कि 1.0-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन होगा, जो 72 PS की पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। इसी तरह 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन को भी पेश किया जा सकता है, जो कि मैग्नाइट की तरह 100 PS की पावर जेनरेट करती है।