मई 2021 में 350 सीसी मोटरसाइकिल की बिक्री के आंकड़े – क्लासिक, मीटिओर, सीबी350

मई 2021 में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 ने 9,239 यूनिट के साथ अपना दबदबा बरकरार रखा, लेकिन अप्रैल 2021 के 23,298 यूनिट के मुकाबले इसमें 60 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई

रॉयल एनफील्ड 350 सीसी सेगमेंट में अपनी क्रूज़िंग मोटरसाइकिलों की श्रृंखला के सौजन्य से अग्रणी है। हाल के वर्षों में जावा, होंडा और बेनेली ने बेजोड़ रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलों को कड़ी टक्कर देने के लिए मैदान में प्रवेश किया। हालांकि रॉयल एनफील्ड का दबदबा लंबे समय से है और इसे बिक्री चार्ट पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। मई 2021 में 350 सीसी सेगमेंट में केवल 19,711 यूनिट की बिक्री हुई है वहीं अप्रैल 2021 में यह आंकड़ा 47,650 यूनिट का था।

हालांकि दूसरी ओर निर्यात में करीब 40 फीसदी की व़द्धि दर्ज की गई है। मई में सभी कंपनियों ने कुल मिलाकर 3,823 यूनिट का निर्यात किया है, जबकि अप्रैल में यह आंकड़ा केवल 2,720 यूनिट का था। घरेलू बाजार में बिक्री में गिरावट के बाद भी रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 ने 350 सीसी सेगमेंट का नेतृत्व किया है और मई 2021 में इसकी 9,239 यूनिट की बिक्री हुई थी, हालांकि क्लासिक 350 की अप्रैल 2021 में 23,298 यूनिट बेची गई थी। जो कि मासिक आधार पर 60.34 फीसदी की गिरावट है

सूची में बुलेट 350 को 4,557 यूनिट के साथ दूसरा स्थान मिला है, जो कि अप्रैल 2021 में बेची गई 9,908 यूनिट की तुलना में मासिक आधार पर 54.01 प्रतिशत की गिरावट है। इस मोटरसाइकिल ने बाजार में 23.12 फीसदी की हिस्सेदारी हासिल की है। तीसरा स्थान मीटिओर 350 को 3,375 यूनिट की बिक्री के साथ मिला।

350 cc मोटरसाइकिल मई 2021 की बिक्रीअप्रैल 2021 की बिक्री
1. रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (-60.3%)9,23923,298
2. रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 (-54%)4,5579,908
3. रॉयल एनफील्ड मीटिओर 350 (-56.9%)3,3757,844
4. रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रा (-41.8%)2,1123,631
5. होंडा सीबी350 (-85.5%)4282,969

Royal Enfield Classic 350

इसके मुकाबले अप्रैल 2021 में मीटिओर की 7,844 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि मासिक आधार पर 56.97 प्रतिशत की गिरावट है और इसने बाजार में 17.12 प्रतिशत की हिस्सेदारी हासिल की है। इलेक्ट्रा 2,112 यूनिट की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही, जबकि अप्रैल 2021 में इसकी 3,631 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि मासिक आधार पर 41.83 प्रतिशत की गिरावट है।

होंडा सीबी350 की रेंज का विस्तार कुछ महीने पहले ही सीबी350RS स्क्रैम्बलर को शामिल करने के साथ किया गया था।इसकी अप्रैल 2021 में 2,969 यूनिट के मुकाबले मई 2021 में 428 यूनिट की बिक्री हुई और इसकी बिक्री में 85.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। honda cb highness 350

दूसरी ओर निर्यात की बात करें तो मीटिओर 2,887 यूनिट के साथ लिस्ट में सबसे ऊपर रही, जबकि अप्रैल 2021 में यह आंकड़ा केवल 1,143 यूनिट का था। क्लासिक 350 की 564 यूनिट का निर्यात किया गया, जो कि अप्रैल 2021 में 724 यूनिट थी। इसी तरह होंडा सीबी 350 की 372 यूनिट का निर्यात किया गया, जबकि अप्रैल 2021 में यह आंकड़ा 840 यूनिट का था। इस तरह मीटिओर के निर्यात में 154 फीसदी की भारी वृद्धि की बदौलत कुल निर्यात में 40 प्रतिशत की वृद्धि संभव हो सकी।