
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 ने 20,682 यूनिट के साथ सेगमेंट में अपना दबदबा बरकरार रखा है, जो दिसंबर 2021 में बेचीं गई 34,723 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 35.99 प्रतिशत की गिरावट है
भारत में 350 सीसी मोटरसाइकिल सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड का दबदबा है और ब्रांड ने यह दबदबा साल 2022 के आखिरी महीने दिसंबर में भी जारी रखा। पिछले महीने भारतीय बाजार में 350 सीसी मोटरसाइकिल सगेमेंट में कुल मिलाकर 57,460 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि दिसंबर 2021 में बेचीं गई 59,646 यूनिट की तुलना में सालाना आधार पर 3.66 प्रतिशत की गिरावट है।
हालाँकि 350 सीसी सेगमेंट में गिरावट के बाद भी रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 ने 20,682 यूनिट के साथ अपना दबदबा बरकरार रखा है। हालाँकि दिसंबर 2021 में क्लासिक की कुल 34,723 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो कि सालाना आधार पर 35.99 प्रतिशत की गिरावट है।क्लासिक 350 सालों से रॉयल एनफील्ड के दीवानों के बीच एक लोकप्रिय पसंद रही है। बिक्री में साल-दर-साल गिरावट के बावजूद आरई की सभी 350 सीसी मोटरसाइकिलों के बीच अभी भी इसकी बाजार हिस्सेदारी सबसे अधिक है।
वहीं हंटर 350 कुल मिलाकर 17,261 यूनिट के साथ दूसरे स्थान पर रही है। रॉयल एनफील्ड की यह बाइक अपनी लॉन्च के बाद से कंपनी के लिए एक मजबूत विक्रेता साबित हुई है। वहीं बुलेट 350 भी अपने प्रतिष्ठित डिजाइन और विश्वसनीय प्रदर्शन के साथ खरीदारों के बीच एक लोकप्रिय पसंद बनी हुई है। दिसंबर 2022 में बुलेट की कुल 8,816 यूनिट की बिक्री हुई है, जो दिसंबर 2021 में बेचीं गई 8,061 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 9.37 प्रतिशत की वृद्धि है।
350 सीसी मोटरसाइकिलों की बिक्री | दिसंबर 2022 | दिसंबर 2021 |
1. क्लासिक 350 | 20,682 | 34,723 |
2. हंटर 350 | 17,261 | – |
3. बुलेट 350 | 8,816 | 8,061 |
4. मीटिओर 350 | 6,298 | 10,977 |
5. इलेक्ट्रा 350 | 3,381 | 4,521 |
6. होंडा सीबी 350 | 1,022 | 1,364 |
7. जावा येज़्दी | 2,681 | 2,484 |
वहीं रॉयल एनफील्ड मीटिओर 350 की दिसंबर 2022 में कुल 6,298 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि दिसंबर 2021 में बेचीं गई 10,977 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 42.63 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं इलेक्ट्रा 350 की पिछले महीने कुल 3,381 यूनिट की बिक्री हुई है, जो कि दिसंबर 2021 में बेची गई 4,581 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 25.22 प्रतिशत की गिरावट है।
इसी प्रकार होंडा सीबी 350 की पिछले महीने 1,022 यूनिट की बिक्री हुई है, जबकि दिसंबर 2021 में यह आंकड़ा 1,364 यूनिट का था, जो कि सालाना आधार पर 25.07 प्रतिशत की गिरावट है। हालाँकि यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि हंटर 350 वर्तमान में ब्रांड की बिक्री में अच्छा योगदान दे रही है और रॉयल एनफील्ड की ओवरआल बिक्री में बढ़ावा दे रही है। ऐसे में भविष्य में इसके और भी बढ़ने की उम्मीद है।
वहीं दूसरी ओर जावा येज्दी की बाइक्स भी रॉयल एनफील्ड की 350 सीसी बाइक्स की प्रमुख कॉम्पिटेटर बनकर उभरी हैं। दिसंबर 2022 में इनकी सेल्स 2,681 यूनिट रही है, जो कि दिसंबर 2021 में बेची गई 2,484 यूनिट के मुकाबले सालाना आधार पर 7.93 प्रतिशत की वृद्धि है। रॉयल एनफील्ड इस साल नई बुलेट 350 के साथ-साथ कई और नई मोटरसाइकिलों को लॉन्च करने की योजना बना रही है। वहीं हाल ही में कंपनी ने सुपर मीटिओर 650 क्रूजर को भी लॉन्च किया है।