फरवरी 2022 में 350 सीसी मोटरसाइकिलों की बिक्री – क्लासिक, मीटिओर, बुलेट, सीबी350

2021 Royal Enfield Classic 350

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 फरवरी 2022 में 30,082 यूनिट के साथ 350 सीसी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल बनकर उभरी है

भारत में पिछले महीने 350 सीसी मोटरसाइकिलों की बिक्री के आकड़े जारी हो गए हैं। फरवरी 2022 में इस सेगमेंट में कुल मिलाकर 49,788 यूनिट की बिक्री हुई है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 65,438 यूनिट के मुकाबले 23.92 फीसदी की गिरावट है। वहीं जनवरी 2022 में इस सेगमेंट में कुल 48,452 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 2.76 प्रतिशत की वृद्धि है।

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 फरवरी 2022 में एक बार फिर से 30,082 यूनिट की बिक्री के साथ भारत में 350 सीसी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल बनकर उभऱी है। हालाँकि फरवरी 2021 में इसकी 36,025 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो सालाना आधार पर 16.50 प्रतिशत की गिरावट है, वहीं जनवरी 2022 में इसकी 26,775 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 12.35 प्रतिशत की वृद्धि है।

फरवरी 2022 में मीटिओर 350 की बिक्री 8,624 यूनिट से गिरकर 6,749 यूनिट ही रह गई, जो सालाना आधार पर 21.74 फीसदी की गिरावट है, तो वहीं जनवरी 2022 में इसकी 8,460 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 20.22 फीसदी की गिरावट है। इसी तरह बुलेट 350 की बिक्री पिछले महीने 11,044 यूनिट से घटकर 6,432 यूनिट ही रह गई, जो 42 फीसदी की गिरावट है।Honda CB350RS-2इसके अलावा बुलेट की जनवरी 2022 में 7,354 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 12.54 प्रतिशत की गिरावट है। इसी तरह इलेक्ट्रा 350 की फरवरी 2022 में 3,426 यूनिट की बिक्री हुई, जो फऱवरी 2021 में बेची गई 6,477 यूनिट के मुकाबले 47.11 फीसदी की गिरावट है। हालाँकि जनवरी 2022 में इसकी 2,651 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर 29.23 प्रतिशत की वृद्धि है।

पिछले महीने होंडा ने सीबी350 रेंज की कुल 3,099 यूनिट की बिक्री की है, जो फरवरी 2021 में बेची गई 3,268 यूनिट के मुकाबले 5.17 फीसदी की गिरावट है, जबकि जनवरी 2022 में इसकी 3,212 यूनिट की बिक्री हुई थी, जो मासिक आधार पर भी 3.52 फीसदी की गिरावट है। हालाँकि निर्यात की बात करें तो इस सेगमेंट में कुल 60.31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।Meteor 350-2फरवरी 2022 में भारत से 350 सीसी सेगमेंट बाइक की कुल मिलाकर 3,995 यूनिट का निर्यात हुआ है, जबकि फरवरी 2021 में यह संख्या केवल 2,492 यूनिट का था। फरवरी 2022 में क्लासिक 350 बाइक 1,456 यूनिट के साथ सबसे ज्य़ादा निर्यात होने वाली बाइक रही, वहीं आरई मीटिओर की 1,339 यूनिट और होंडा सीबी350 की 1,200 यूनिट को विदेशी बाजारों में निर्यात किया गया है।