जनवरी 2021 में 350cc मोटरसाइकिल के बिक्री के आंकड़े – Classic, Meteor, Bullet, CB350

350 सीसी मोटरसाइकिल सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड ने मजबूत वृद्धि के साथ बिक्री करना जारी रखा है और क्लासिक 350 हमेशा की तरह सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल बनकर उभरी है

भारत में 350 सीसी सेगमेंट की मोटरसाइकिल की बिक्री में लगातार वृद्धि हो रही है और जनवरी 2021 में भी इस सेगमेंट में सालाना आधार पर 18.18 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। जनवरी 2021 में कुल मिलाकर 66,489 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल जनवरी में 56,262 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

इसी तरह दिसंबर 2020 में बेची गई 63,424 यूनिट के मुकाबले भी मासिक आधार पर यह 4.88 फीसदी की सकारात्मक बिक्री है, जबकि निर्यात में भी 247.79 फीसदी की सालाना वृद्धि दर्ज की गई है। जनवरी 2021 में कुल 1,572 यूनिट्स का निर्यात किया गया, जबकि पिछले साल जनवरी 2020 में 452 यूनिट का निर्यात किया गया था। इसके अलावा मासिक आधार पर 86 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि दिसंबर 2020 में यह संख्या 842 यूनिट थी।

लिस्ट में जनवरी 2021 में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनकर उभरी है और पिछले महीने इसकी 40,872 यूनिट्स बेची गई। इसके मुकाबले पिछले साल इस समय में यह आंकड़ा 40,834 यूनिट का था, जो कि सालाना आधार पर 0.09 फीसदी की वृद्धि है।

Royal-Enfield-Classic-350

ModelJan 2021 SalesJan 2020 Sales
Classic 35040,87240,834
Bullet 35011,5709,559
Electra 3505,4315,869
Meteor 3505,073–
CB 3503,543–
Total66,48956262

350 सीसी सेगमेंट में दूसरा स्थान रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 (Royal Enfield Bullet 350) को 11,570 य़ूनिट के साथ मिला और इसकी बिक्री में 21 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, क्योंकि पिछले साल जनवरी में यह आंकड़ा 9,559 यूनिट का था। मार्केट में इस मोटरसाइकिल की हिस्सेदारी करीब 17.40 फीसदी दर्ज की गई है।

रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रा 350 (Royal Enfield Electra 350) की जनवरी 2021 में 5,431 यूनिट की बिक्री हुई, जो कि सालाना आधार पर 7.46 फीसदी की गिरावट है। इसके पहले जनवरी 2020 में यह आंकड़ा 5,869 यूनिट का था, जबकि मीटिओर350 (Meteor 350) मोटरसाइकिल 5,073 यूनिट के साथ चौथे स्थान पर रही है। लिस्ट में होंडा हाइनेस सीबी350 (Honda H’ness CB350) को 3,543 यूनिट के साथ पाँचवा स्थान मिला है।

Honda H’ness CB350

इस तरह बाजार सामूहिक रूप से क्लासिक, बुलेट, इलेक्ट्रा और मीटिओर के साथ रॉयल एनफील्ड की बाजार हिस्सेदारी 95 फीसदी रही, जबकि निर्यात की बात करें तो यहाँ इस सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड पूरी तरह हावी रही। इस घरेलू निर्माता ने जनवरी 2020 में अपनी 842 यूनिट का निर्यात किया था, वहीं जनवरी 2021 में यह बढ़कर 1,572 यूनिट हो गई, जो कि सालाना आधार पर 86 फीसदी की वृद्धि है।