2021 में लॉन्च होने वाली 30 कारें – Ford Ranger Raptor से Tata Gravitas तक

ford-raptor-ranger

भारत में अगले साल कई नई कारों को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, जिसमें से कम से कम 30 कारों की पुष्टि की गई है, यहाँ उनकी सूची देखी जा सकती है

साल 2020 को समाप्त होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं और ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए यह काफी उतार चढाव वाला रहा है। बेशक साल की शुरूआत उद्योग के लिए ठीक रही और इस दौरान कई नई कारें लॉन्च की गई, लेकिन मध्य में देश में चल रहे हेल्थ क्राइसिस के कारण उद्योग प्रभावित हुआ और कारोबार पूरी तरह से ठप रहा।

हालांकि बंद के बाद उद्योग पटरी पर आ गया है और जबरदस्त रिकवरी दर्ज हुई है, लेकिन इसके बावजूद भी कई ऐसी कारें रहीं जो शिड्यूल होने के बाद भी लॉन्च नहीं हो पाईं। लिहाजा हम इस लेख में जो कारें इस साल लॉन्च होने से चूक गई थीं या जिन्हें साल 2021 में लॉन्च किया जाना है, उन संभावित कारों की सूची के बारे में बताने जा रहे हैः

एंट्री-लेवल कारों की बात करें तो मारुति सुज़ुकी ऑल्टो के साथ-साथ सेलेरियो के नए-जेनरेशन मॉडल को लॉन्च करने के लिए तैयार है, जबकि हुंडई AX1 माइक्रो एसयूवी और टाटा एचबीएक्स माइक्रो का प्रोडक्शन-रेडी एडिशन पर भी काम कर रही हैं।

Car Expected specs Expected base price (ex-showroom)
New-gen Maruti Suzuki Alto 800 0.8L Petrol | 48 PS | 69 Nm Rs 3 lakh
Toyota Fortuner facelift 2.7L Petrol | 166 PS | 245 Nm
2.8L Diesel | 204  PS | 500 Nm
Rs 29 lakh
Tata Gravitas 2.0L Diesel | 170 PS | 350 Nm Rs 15 lakh
Tata HBX 1.2L Petrol | 86 PS | 113 Nm Rs 5 lakh
Renault Kiger 1.0L Petrol l 72 PS | 96 Nm
1.0L Petrol | 100 PS | 152 – 160 Nm
Rs 5 lakh
New-gen Mahindra Scorpio 2.2L Diesel | 160 PS | 350 Nm
2.0L Petrol | 190 PS | 380 Nm
Rs 12 lakh
New-gen Mahindra XUV500 2.0L Petrol | 190 PS | 380 Nm
2.2L Diesel | 180 PS | 380 Nm
Rs 14 lakh
Volvo S60 2.0L Petrol | 190 PS | 300 Nm Rs 45 lakh
New-gen Skoda Octavia 2.0L Petrol | 190 PS | 320 Nm Rs 18 lakh
Skoda Vision IN 1.0L Petrol | 110 PS | 175 Nm
1.5L Petrol | 150 PS | 250 Nm
Rs 10 lakh
New-gen Skoda Rapid 1.0L Petrol | 110 PS | 175 Nm Rs 9 lakh
New-gen Volkswagen Vento 1.0L Petrol | 110 PS | 175 Nm Rs 9 lakh
Citroen C5 Aircross 2.0L Diesel | 176 PS | 400 Nm Rs 25 lakh
MG ZS Petrol 1.5L Petrol | 120 PS | 150 Nm
1.3L Petrol | 163 PS | 230 Nm
Rs 11 lakh
Maruti Suzuki Wagon R EV Expected range – 200 km Rs 8 lakh
Hyundai Creta 7-seater 1.5L Petrol | 115 PS | 144 Nm
1.5L Diesel | 115 PS | 250 Nm
1.4L Petrol | 140 PS | 242 Nm
Rs 12 lakh
Ford Ranger Raptor 2.0L Petrol | 213 PS | 500 Nm Rs 65 lakh
Isuzu V-Cross 3.0L Diesel | 190 PS | 400 Nm Rs 18 lakh
Hyundai AX 1.0L Petrol | 69 PS | 99 Nm Rs 5 lakh
Mahindra TUV300 facelift 1.5L Diesel | 100 PS | 240 Nm Rs 8 lakh
Toyota-badged Ertiga 1.5L Petrol | 105 PS | 138 Nm Rs 7.8 lakh
Volkswagen Taigun 1.0L Petrol | 110 PS | 175 Nm
1.5L Petrol | 150 PS | 250 Nm
Rs 10 lakh
Jeep Compass facelift 2.0L Diesel | 173 PS | 350 Nm
1.4L Petrol | 162 PS | 250 Nm
Rs 17 lakh
New-gen Maruti Suzuki Celerio 1.0L Petrol | 67 PS | 90 Nm Rs 4.5 lakh
Tata Altroz EV Expected range – 300 km Rs 10 lakh
New-gen Force Gurkha 2.6L Diesel | 90 PS | 280 Nm Rs 9.5 lakh
New-gen Volkswagen Passat 2.0L Petrol | 190 PS | 320 Nm Rs 34 lakh
Maruti Suzuki Swift facelift 1.2L Petrol | 90 PS | 113  Nm Rs 5.5 lakh
Mahindra XUV300 Electric Expected range – 350 km Rs 14 lakh

एचबीएक्स माइक्रो एसयूवी के कॉन्सेप्ट को फरवरी में 2020 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था, जबकि Maruti Suzuki भी Swift को अपडेट करने के लिए तैयार है, जिसे जल्द ही एक मिड-लाइफ फेसलिफ्ट मिलेगा। स्विफ्ट का फेसलिफ्ट मॉडल नए 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ आएगी, जिसे डिजायर पर भी देखा जाएगा।

इसके अलावा सब-4-मीटर सेगमेंट में नई रेनो काइगर की एंट्री होगी, जो हाल ही में लॉन्च की गई नई निसान मैग्नाइट के साथ अपने प्लेटफार्म को साझा करती है। मिड साइज सेगमेंट की बात करें तो स्कोडा विज़न इन भी भारत आने वाली है, जबकि फॉक्सवैगन टैगुन जैसे कई नए एडिशन भी दिखाई देंगे।

इन दो एसयूवी के अलावा फॉक्सवैगन ग्रूप वेंटो और रैपिड के नई जेनरेशन को भी अगले साल लॉन्च कर सकती है। कंपनी इन्हें विकसित करने का कार्य कर रही है। घरेलू निर्माता महिंद्रा भी कई कारों की सीरीज पर कार्य कर रही है, जिन्हे अगले साल लॉन्च किया जाना है। इन कारों में नई जेनरेशन XUV500, नई जेनरेशन स्कॉर्पियो और TUV300 फेसलिफ्ट शामिल है।

20 लाख रुपये से कम की अन्य आगामी एसयूवी में एमजी जेडएस, बीएस6 फोर्स गोरखा का पेट्रोल वर्जन और जीप कम्पास फेसलिफ्ट भी आ रही है। उम्मीद यह भी है कि Jeep Compass को जल्द ही Citroen C5 Aircross के रूप में एक नया प्रतिद्वंद्वी मिलेगा। अगले साल देश में 7 सीटों वाली नई कारों को लॉन्च करने की भी योजना है, जिसमें मारुति सुजुकी एर्टिगा का टोयोटा-बैज एडिशन, टोयोटा फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट, हुंडई अलकेजर (7-सीट क्रेटा) और टाटा ग्रेविटास का नाम लिया जा सकता है। इसके अलावा सेडान सेगमेंट में स्कोडा ऑक्टेविया की नई जेनरेशन आने वाली है।

Production-Spec Tata Gravitas

भारत में दो नए पिकअप ट्रक भी आ सकते हैं, जिसमें ग्लोबल लेवल पर उपलब्ध नई-जेनरेशन इसुज़ु डी-मैक्स वी-क्रॉस को जल्द ही भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। Ford ने अगले साल CBU के रूप में अपने परफार्मेंस ओरिएंटेड पिकअप रेंजर रैप्टर की लिमिटेड यूनिट को भारत में लाने की अपनी योजनाओं की पुष्टि की है। भारत में इस पिकअप ट्रक की कीमत लगभग 65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास होने की उम्मीद है। भारत में निर्माता अभी भी प्रीमियम और शानदार सेडान पर भरोसा कर रहे हैं। इसलिए फॉक्सवैगन Passat और वोल्वो S60 निश्चित रूप से अपने आल न्यू अवतारों में भारतीय बाजार में वापसी के लिए तैयार हैं।

इसके अलावा देश में इलेक्ट्रिक कारों की ओर रूझान देश में बढ़ता जा रहा है। इसलिए इस सेगमेंट में भी कुछ नई कारों को देखा जा सकता है। साल 2021 में मारूति सुजुकी वैगन आर (Maruti Suzuki Wagon R EV), टाटा अल्ट्रोज ईवी (Tata Altroz ​​EV) और महिन्द्रा एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक (Mahindra XUV300 Electric) का लॉन्च शामिल है।