Toyota के इस साल के अंत तक भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक मॉडल सहित 2 एसयूवी लॉन्च करने की उम्मीद है
टोयोटा इंडिया ने दिसंबर 2024 में घरेलू बाजार में नई कैमरी सेडान को लॉन्च किया था। तब से लगभग 5 महीने हो चुके हैं, कंपनी ने भारत में फॉर्च्यूनर लेजेंडर 4×4 MT, हिलक्स ब्लैक एडिशन और इनोवा हाइक्रॉस एक्सक्लूसिव एडिशन को छोड़कर कोई भी बड़ा मॉडल लॉन्च नहीं किया है। इसलिए, हमें उम्मीद है कि जापानी ऑटो दिग्गज कंपनी भारतीय बाजार में आने वाले 8-12 महीनों में बहुत कुछ करेगी। कंपनी ने 2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में काफी सारे प्रोडक्ट दिखाए थे। इस लेख में हम भारत में 2025-26 में लॉन्च होने वाली 3 आगामी टोयोटा एसयूवी के बारे में बताएंगे।
1. Toyota Fortuner Hybrid
मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि फॉर्च्यूनर हाइब्रिड को अगले महीने (जून 2025) की शुरुआत में भारतीय बाजार के अंदर लॉन्च किया जा सकता है। 2.8L GD डीजल इंजन 48V माइल्ड-हाइब्रिड यूनिट से लैस होगा, जबकि 4×4 वेरिएंट में आइडल स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम होगा। टोयोटा फॉर्च्यूनर हाइब्रिड पहले से ही ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ़्रीका सहित कई वैश्विक बाज़ारों में बेची जा रही है।

टोयोटा फॉर्च्यूनर हाइब्रिड का प्रोडक्शन कर्नाटक में ब्रांड के प्लांट में पहले ही शुरू हो चुका है। कंपनी का दावा है कि 48V लिथियम-आयन बैटरी न केवल माइलेज को बढ़ाती है, बल्कि प्रदर्शन को भी महत्वपूर्ण तरीके से बढ़ाती है। एसयूवी का हाइब्रिड वर्जन इसकी लॉस्ट एनर्जी को संरक्षित करने के लिए रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है।
2. Toyota Urban Cruiser EV
अर्बन क्रूजर ईवी ने 2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में कॉन्सेप्ट फॉर्म में अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई थी। ये मारुति ई-विटारा का टोयोटा वर्जन है, जो सितंबर 2025 में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। ऑल-इलेक्ट्रिक टोयोटा एसयूवी भारतीय बाजार में दिसंबर 2025 के आसपास लॉन्च होगी। जापानी ब्रांड ने पहले ही कई वैश्विक बाजारों में प्रोडक्शन-स्पेक अर्बन क्रूजर ईवी का खुलासा कर दिया है।

अर्बन क्रूजर ईवी में ई-विटारा के समान ही 49 kWh और 61 kWh बैटरी विकल्प मिलेंगे। बड़ी 61 kWh बैटरी के साथ सिंगल चार्ज पर ड्राइविंग रेंज 500 किमी से अधिक हो सकती है, जबकि छोटी 49 kWh बैटरी के साथ फुल चार्ज पर यह 350+ किमी की रेंज दे सकती है। इसकी कीमत ई-विटारा से थोड़ी अधिक होने की संभावना है।
3. Toyota Hyryder 7-seater

Hyryder SUV के 7-सीटर वर्जन को भारतीय बाजार में 2026 की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि इसे मारुति की खरखौदा फैक्ट्री में ग्रैंड विटारा 7-सीटर के साथ बनाया जाएगा। टोयोटा Hyryder 7-सीटर में माइल्ड-हाइब्रिड सेटअप वाला वही नैचुरली-एस्पिरेटेड 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और एटकिंसन स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम वाला 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन होगा, जो हमने मारुति ग्रैंड विटारा में देखा है।