फेस्टिव सीजन नजदीक है और यह कार खरीदने का सबसे सही वक्त है, इस लेख में आपको भारत में 10 लाख रूपए के अंदर 3 सेडान के बारे में बताया जा रहा है
वैसे तो भारत में सेगमेंट में कई कारें उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ लोगों को सेडान भी पसंद आती हैं। ऐसे में अगर आप कम बजट में किसी शानदार सेडान को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं,तो हम आपको इस लेख में 3 ऐसी सेडान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत न केवल 10 लाख रुपये के अंदर हैं, बल्कि ये लक्जरी भी हैं।
1. हुंडई वेर्ना (Hyundai Verna)
हुंडई वेर्ना को भारत में साल 2017 में पहली बार लॉन्च किया गया था और इसे साल की शुरूआत में फेसलिफ्ट मिला है। इंजन और पावर की बात की जाए तो हुंडई वेर्ना में तीन इंजन ऑप्शन दिए गए है जिसमे 1497cc का पेट्रोल इंजन दिया गया है, दूसरा 1493cc का डीजल इंजन दिया गया है और तीसरा 998cc का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है।
डाइमेंशन की बात की करें Hyundai Verna की लंबाई 4440 mm, चौड़ाई 1729 mm, ऊंचाई 1475 mm, व्हीलबेस 2600 mm और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 45 लीटर की है। नई हुंडई वेर्ना की शुरूआती शोरूम कीमत 9,02,900 रुपये है और यह कई ट्रेंडी फीचर्स से लैस की गई है।

वेर्ना में कई फर्स्ट-इन-सेगमेंट (इस सेगमेंट की कार में पहली बार) फीचर दिए गए हैं। इनमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, 10.67cm कलर टीएफटी एमआईडी के साथ डिजिटल क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जर, स्मार्ट ट्रंक, Arkamys प्रीमियम साउंड सिस्टम, ड्राइवर रियर व्यू मॉनिटर, इमर्जेंसी स्टॉप सिग्नल, ट्विन टिप मफलर डिजाइन, ईको कोटिंग, रियर यूएसबी चार्जर और लगेज नेट और हुक आदि शामिल है।
2. मारूति सुजुकी सियाज (Maruti Suzuki Ciaz)
मारूति सुजुकी ने अपनी सियाज सेडान के बीएस6 एडिशन को भारतीय बाजार में उतार दिया है और इसे पावर देने के लिए 1462cc का K15 पेट्रोल इंजन मिला है, जो कि 6000 Rpm पर 104.6 Hp की पावर और 4400 Rpm पर 138 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

डाइमेंशन की बात की जाए तो मारूति सुजुकी सियाज की लंबाई 4490 mm, चौड़ाई 1730 mm, ऊंचाई 1485 mm, व्हीबलेस 2650 mm और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 43 लीटर की है, जबकि इसकी शुरूआती शोरूम 8,31,974 रुपये है। यह कार भी कई नए फीचर्स से लैस की है।
सियाज में ईबीडी के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, रियर पार्किंग कैमरा, सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई स्पीड वार्निंग सिस्टम, एंटी थेफ्ट सिस्टम, डे/नाईट IRVM, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम तथा हिल होल्ड जैसे कई फीचर्स शामिल हैं।
3. टोयोटा यारिस (Toyota Yaris)
भारत में टोयोटा यारिस के बीएस6 एडिशन को लॉन्च किया जा चुका है और यह कंपनी के पोर्टपोलिय़ो में एकमात्र सेडान है। टोयोटा यारिस को पावर देने के लिए 1496cc वाला पेट्रोल इंजन मिला है जो कि 6000 Rpm पर 105.5 PS की पावर और 4200 Rpm पर 140 Nm का टॉर्क उत्पन करता है।

डाइमेंशन में Toyota Yaris की लंबाई 4425 mm, चौड़ाई 1730 mm, ऊंचाई 1495 mm, व्हीबलेस 2550 mm, कुल वजन 1580 किलो और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 42 लीटर की है। कीमत की बात करें तो Toyota Yaris की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 8,86,000 रुपये है और यह कई ट्रेंडी फीचर्स से लैस की गई है, जिसमें चाइल्ड सेफ्टी लॉक, की-लेस एंट्री, एयरबैग, एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर, रियर पार्किंग कैमरा, यूएसबी सपोर्ट और ब्लूटूथ सपोर्ट आदि शामिल है।