3 रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलें भारतीय बाजार में जल्द होंगी लॉन्च

रॉयल एनफील्ड भारतीय बाजार में 2025 की शुरुआत में क्लासिक 650 ट्विन सहित 3 नई मोटरसाइकिलों को लॉन्च करेगी

रॉयल एनफील्ड ने भारतीय बाजार में गुरिल्ला 450, बियर 650 और गोवा क्लासिक 350 के रूप में तीन नई मोटरसाइकिलें लॉन्च की हैं। अब, जल्द ही भारतीय बाजार में 3 और मोटरसाइकिलें लॉन्च करने की उम्मीद है। चेन्नई स्थित ब्रांड ने गोवा में मोटोवर्स 2024 में क्लासिक 650 ट्विन और स्क्रैम 440 का पेश किया था। तीन दिवसीय कार्यक्रम में कंपनी ने गुरिल्ला 450 को एक नई कलर स्कीम के साथ भी पेश किया था। यहाँ हमने आने वाली तीनों रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलों के बारे में जानकारी दी है।

1. रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650 ट्विन

क्लासिक 650 ट्विन की वैश्विक शुरुआत इटली में EICMA 2024 में हुई थी। इसमें चेसिस, स्विंगआर्म और सब-फ्रेम के रूप में शॉटगन 650 के साथ कई एलीमेंट साझा किए गए हैं। हालांकि, क्लासिक 650 का डिजाइन क्लासिक 350 से प्रेरित है, जो कई वर्षों से रॉयल एनफील्ड का सबसे अधिक बिकने वाला प्रोडक्ट रहा है। मोटरसाइकिल की कुछ उल्लेखनीय विशेषताओं में एक राउंड एलईडी हेडलैंप, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्रिपर नेविगेशन और डुअल-चैनल एबीएस शामिल है।

Royal-Enfield-Classic-650-Twin

यह 648 सीसी पैरेलल-ट्विन इंजन द्वारा संचालित है, जो 46.3 बीएचपी की पावर और 52.3 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। क्लासिक 650 ट्विन को स्टैंडर्ड सिंगल सीट के साथ पेश किया जाता है, जबकि पिलियन सीट को आफ्टरमार्केट एक्सेसरी के रूप में खरीदा जा सकता है।

2. रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 नया कलर

Royal-Enfield-Guerrilla-450-Piex-Bronze-2

रॉयल एनफील्ड ने मोटोवर्स 2024 में गुरिल्ला 450 के लिए एक नए Piex ब्रॉन्ज़ रंग विकल्प पेश किया है और यह कलर केवल मिड लेवल डैश ट्रिम के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा, डैश वेरिएंट के साथ एक कलर्ड स्पीडोमीटर भी ऑफर पर होगा। आपको बता दें कि Piex ब्रॉन्ज़ रंग ऑस्ट्रेलिया में गुरिल्ला 450 के साथ पहले से ही उपलब्ध है।

3. रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440

स्क्रैम 440 की शुरुआत मोटोवर्स 2024 में हुई थी और यह भारत में स्क्रैम 411 की जगह लेगी। इसमें आगे की तरफ गोल एलईडी हेडलैंप और पीछे की तरफ एलईडी टेल-लैंप हैं। स्क्रैम 440 का मुख्य आकर्षण ट्रिपर नेविगेशन पॉड और स्विचेबल डुअल-चैनल एबीएस के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल है।

royal enfield scram 440

रॉयल एनफील्ड ने स्क्रैम 411 के पावरट्रेन से एक नया 443cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड LS440 इंजन विकसित किया है। कंपनी ने बोर की लंबाई 3 मिमी बढ़ाकर यह उपलब्धि हासिल की है, जिसके परिणामस्वरूप नया 443cc इंजन अधिक शक्ति और टॉर्क उत्पन्न करता है। इंजन 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आएगा।