3 नई टोयोटा कारें भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में कर सकती हैं डेब्यू

toyota urban cruiser EV

टोयोटा 2025 भारत मोबिलिटी एक्सपो में ऑल-इलेक्ट्रिक अर्बन क्रूजर ईवी सहित कई नई कारों का प्रदर्शन कर सकती है

2025 भारत मोबिलिटी एक्सपो में विभिन्न प्रकार की नई टोयोटा कारों का आधिकारिक अनावरण किया जाएगा। भारतीय बाजार के लिए जापानी ब्रांड की पहली इलेक्ट्रिक कार अर्बन क्रूजर ईवी भी ऑटो शो में पहली बार प्रदर्शित हो सकती है। इस लेख में हम आने वाली टोयोटा कारों पर नजर डालेंगे, जिनके 2025 भारत मोबिलिटी एक्सपो में डेब्यू करने की संभावना है।

1. टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी

टोयोटा ने आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अर्बन क्रूजर ईवी के प्रोडक्शन-रेजी वर्जन का खुलासा किया है और यह संभवतः 2025 भारत मोबिलिटी एक्सपो में भारत में पहली बार पेश की जाएगी। इसके अगले साल के अंत में भारत में बिक्री शुरू होने की उम्मीद है, अर्बन क्रूजर ईवी सुजुकी ई विटारा के साथ प्लेटफार्म और पावरट्रेन साझा करती है।

toyota urban cruiser EV 2डायमेंशन की बात करें, तो ये इलेक्ट्रिक एसयूवी 2,700 मिमी के व्हीलबेस के साथ 4,285 मिमी लंबी है। ईवी को दो बैटरी पैक विकल्पों यानी 49 kWh और 61 kWh के साथ पेश किया जाएगा। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ AWD वेरिएंट भी मिलेगा जो 184 बीएचपी का संयुक्त पावर आउटपुट और 300 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन करेगा।

2. टोयोटा फॉर्च्यूनर हाइब्रिड

toyota fortuner hybrid
toyota fortuner hybrid

नई टोयोटा फॉर्च्यूनर माइल्ड-हाइब्रिड पहले से ही कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिक्री पर है और संभवतः अगले साल किसी समय भारत में लॉन्च होगी। जापानी कार निर्माता इसे 2025 भारत मोबिलिटी एक्सपो में प्रदर्शित करने का अवसर ले सकता है। एसयूवी परिचित 2.8 लीटर 1GD-FTV डीजल इंजन द्वारा संचालित है, जिसे 48 वोल्ट माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि नई फॉर्च्यूनर थोड़ी बेहतर माइलेज प्रदान करेगी। यह एसयूवी 201 बीएचपी की पावर और 500 एनएम का पीक टॉर्क देती है।

3. टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो

टोयोटा भारतीय बाजार में लैंड क्रूजर प्राडो लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कोडनेम JC250 वाली नवीनतम लैंड क्रूजर प्राडो को पहले ही वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जा चुका है और कुछ बाजारों में इसे लैंड क्रूजर 250 के रूप में बेचा जाता है। भारत में एलसी प्राडो को लैंड क्रूजर 300 के नीचे पोजिशन किया जाएगा।

toyota-land-cruiser-prado-2.jpg

इसके 2025 भारत मोबिलिटी एक्सपो में डेब्यू की उम्मीद है, प्राडो को फॉर्च्यूनर के साथ साझा किए गए 2.8-लीटर टर्बो डीजल इंजन द्वारा संचालित किया जाएगा और इसे 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम मिल सकता है। टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो को सीबीयू रूट के जरिए घरेलू बाजार में बेचेगी।