भारतीय बाजार में आने वाले महीनों में लॉन्च होंगी 3 नई मिडसाइज एसयूवी

citroen Basalt-9

भारतीय बाजार में आने वाले महीनों में मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में कई नए मॉडल लॉन्च होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं

भारतीय बाजार में मिडसाइज एसयूवी की मांग काफी है और इस सेगमेंट में क्रेटा का दबदबा है। यहाँ हमने 3 नई मध्यम आकार की एसयूवी को सूचीबद्ध किया है, जो आने वाले महीनों में भारत में हुंडई, टाटा और सिट्रोएन जैसे कार निर्माताओं की ओर से पेश की जाएंगी।

1. टाटा कर्व

tata curvv-13

कर्व का इलेक्ट्रिक संस्करण 2024 के मध्य तक डीलरशिप पर आने के लिए तैयार है, जिसमें एक बड़ा बैटरी पैक होगा, जो 500 किमी से अधिक की ड्राइविंग रेंज का दावा करता है। बारीकी से देखें तो, टाटा कर्व ईवी साल की दूसरी छमाही में अपने आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) के साथ भी आएगी। इसकी शुरुआती कीमत 15 लाख रुपये के आसपास होगी। यह नेक्सन में पाए जाने वाले 1.2 लीटर डीआई पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन द्वारा संचालित होगी। प्रोडक्शन-स्पेक कर्व आईसीई की शुरुआत कुछ महीने पहले हुई थी।

2. हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट

2024-Hyundai-Alcazar-Facelift-2.jpeg

2024 के मध्य तक हुंडई अल्काजार फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसमें अंदर और बाहर दोनों में महत्वपूर्ण संशोधन होंगे। हाल ही में अपडेट की गई क्रेटा से प्रेरणा लेते हुए, फेसलिफ़्टेड अल्काजार में ताजा एक्सटीरियर डिजाइन और नया इंटीरियर होगा। इसके अलावा इसमें ADAS भी पेश किया जाएगा। परफॉरमेंस के मामले में अल्काजार फेसलिफ्ट में मैनुअल और ऑटोमैटिक विकल्पों के साथ विश्वसनीय 1.5 लीटर डीजल और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन बरकरार रहेगा। हालांकि इसकी कीमतें 16.8 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये के आसपास शुरू होंगी।

3. सिट्रोएन बेसाल्ट

सिट्रोएन बेसाल्ट एसयूवी कूप को 27 मार्च को कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाया गया था। इसे इस साल की दूसरी छमाही में भारत में लॉन्च करने की तैयारी है। यह C3 और C3 एयरक्रॉस के साथ सीएमपी आर्किटेक्चर साझा करती है और अत्यधिक स्थानीयकृत मैटेरियल के कारण इसकी कीमत प्रतिस्पर्धी होगी। ये 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित होगी, जो 110 पीएस की पावर और 190 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करेगा।

citroen Basalt-10

मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर पर होंगे और इसका इलेक्ट्रिक वर्जन अगले साल पेश किया जाएगा। ICE सिट्रोएन बेसाल्ट का सीधा मुकाबला आने वाली कर्व से होगा। ये C3 एयरक्रॉस से अधिक प्रीमियम होगी, क्योंकि इसमें अधिक सुविधाएं और तकनीक होने वाली है। उम्मीद है कि इसकी शुरुआती कीमत 15 लाख रुपये से थोड़ी कम होगी।