Home कार न्यूज़ भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होंगी 3 नई हाइब्रिड एसयूवी, जानें डिटेल्स

भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होंगी 3 नई हाइब्रिड एसयूवी, जानें डिटेल्स

Kia Sorento

भारत में आने वाले महीनों में 3 नई हाइब्रिड कारें लॉन्च होने वाली हैं, जो ज्यादा माइलेज के साथ दमदार प्रदर्शन भी देंगी

हाइब्रिड कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए ऑटो कंपनियां भारत में लगातार नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं। मई 2026 में नई Honda City Hybrid के लॉन्च के बाद, अब इस साल के अंत तक भारतीय बाजार में तीन और नई हाइब्रिड कारें दस्तक देने वाली हैं। खास बात यह है कि जहाँ पहली नई हाइब्रिड कार एक सेडान थी, वहीं आने वाले तीनों मॉडल SUV होंगे, जिनमें बेहतर माइलेज के साथ आधुनिक फीचर्स और दमदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

1. Honda ZR-V Hybrid

होंडा अपनी नई ZR-V हाइब्रिड एसयूवी को इसी महीने भारत में लॉन्च कर सकती है और इसकी डिलीवरी भी जल्द शुरू होने की संभावना है। यह एसयूवी ग्लोबल बाजार में HR-V और CR-V के बीच पोजिशन की गई है। भारत में इसे केवल हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ लाया जाएगा।

Honda ZR-V Hybrid (2)

इस SUV की लंबाई 4,567 मिमी, चौड़ाई 1,840 मिमी, ऊंचाई 1,621 मिमी और व्हीलबेस 2,655 मिमी है। इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन मिलेगा, जो 181 hp की पावर देता है। कंपनी के अनुसार इसका माइलेज 22.8 किमी/लीटर है। होंडा इसे जापान से CBU (Completely Built Unit) के रूप में आयात करेगी, इसलिए इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 45 लाख रुपये हो सकती है।

2. Kia Sorento Hybrid

किआ सोरेंटो हाइब्रिड को भारत में अक्टूबर के आसपास लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह स्कोडा कोडिएक सेगमेंट की पहली हाइब्रिड SUV होगी। पहले माना जा रहा था कि इसका निर्माण भारत में होगा, लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे दक्षिण कोरिया से आयातित CKD किट्स के जरिए भारत में असेंबल किया जाएगा।

Kia-Sorento-8

इस एसयूवी की लंबाई 4,815 मिमी, चौड़ाई 1,900 मिमी, ऊंचाई 1,695 मिमी और व्हीलबेस 2,815 मिमी है। इसे 6-सीटर और 7-सीटर विकल्पों में पेश किया जा सकता है। इसमें 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन मिलेगा, जो 236 hp की पावर और 380 Nm का टॉर्क देता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसमें AWD का विकल्प भी मिलता है, लेकिन भारत में यह मिलेगा या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसका माइलेज करीब 20 किमी/लीटर रहने की उम्मीद है।

3. Renault Duster Hybrid

रेनो डस्टर हाइब्रिड को अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने इस साल इसकी प्री-बुकिंग शुरू की थी और बताया था कि 2026 के लिए तय उत्पादन पहले ही बुक हो चुका है। पहली खेप की डिलीवरी दिवाली के आसपास शुरू होने से पहले कंपनी दोबारा इसकी बुकिंग खोलेगी।

Renault Duster (5)

डस्टर हाइब्रिड में 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4 kWh बैटरी पैक मिलेगा। कंपनी का दावा है कि शहर में करीब 80 फीसदी ड्राइविंग इलेक्ट्रिक मोटर के सहारे हो सकती है। इस हाइब्रिड SUV का माइलेज करीब 25 किमी/लीटर रहने की उम्मीद है।