यहाँ आपको नवम्बर 2020 में भारत में लॉन्च होने जा रही 3 प्रमुख बाइक के बारे में बताया जा रहा है
भारत दुनिया में के सबसे बड़े मोटरसाइकिल बाजारों में से एक है और फेस्टिव सीजन को बिक्री के लिहाज से सबसे बेहतर माना जाता है। इसी बात को भुनाने के लिए विभिन्न कंपनियां भारत में अपने नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने के लिए कमर कस रही है और नवम्बर 2020 कई नई बाइक की लॉन्च का गवाह बनने जा रहा है। हम यहां आपको इस महीने भारत में लॉन्च होने जा रही 3 प्रमुख बाइक के बारे में बताने जा रहे हैः
1. हीरो एक्सट्रीम 200S (Hero Xtreme 200S)
हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर Hero Xtreme 200S और Xpulse 200T के बीएस6 वर्जन को अपडेट कर दिया है और ये दोनों ही बाइक भारत में नवम्बर में लॉन्च हो सकती है। हाल ही में नई Xtreme 200S की कीमतों से भी पर्दा हटा है, जो कि 1,15,714 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक हो सकता है।

हालांकि हीरो मोटोकॉर्प की ओर से भारत में चल रहे हेल्थ क्राइसिस के कारण इन बाइक्स को लॉन्च करने में देरी हुई है, लेकिन अब यह बहुत करीब है। भारत में BS6 Hero Xtreme 200S और BS6 Hero Xpulse 200T को 200 cc, ऑइल-कूल्ड इंजन के साथ पेश किया जाएगा। जो 18bhp की पावर और 16nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। बाइक में बीएस4 के मुकाबले इंजन के अलावा और कोई बड़ा अपडेट नहीं होगा।
2. केटीएम 250 एडवेंचर (KTM 250 Adventure)
केटीएम इंडिया (KTM India) भारत में नवम्बर 2020 में अपनी एडवेंचर बाइक KTM 250 Adventure को कर सकती है। हालांकि यहां स्पष्ट करते चलें कि कंपनी की अभी इसकी लॉन्च की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन देश में कई केटीएम डीलरशिप ने पहले ही 1,000 और 5,000 के बीच की टोकन राशि के साथ इस बाइक के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है।

बताया जा रहा है कि नई केटीएम 250 एडवेंचर में 390 एडवेंचर फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि इसे पावर देने के लिए उसी इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा, दो कि केटीएम 250 ड्यूक में ड्यूटी पर है। इस तरह बाइक को 248.8 cc वाला इंजन मिलेगा, जो कि मौजूदा दौर में 30 बीएचपी की पावर और 24 एनएम का पीक टार्क जेनरेट करता है।
3. रॉयल एनफील्ड मीटिओर 350 (Royal Enfield Meteor 350)
घरेलू निर्माता रॉयल एनफील्ड ने भारत में लंबे समय से अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को रिफ्रेश नहीं किया है, लेकिन अब यह खत्म होने वाला है। क्योंकि कंपनी नवम्बर में ही थंडरबर्ड की जगह लेने जा रही है Royal Enfield Meteor 350 को लॉन्च करने जा रही है। इस बाइक को 6 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा।ॉ

मीटिओर को स्टैंडर्ड केरूप में ट्रिपर नेविगेशन (ब्लूटूथ टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन) प्राप्त होगा और इसे SOHC सेटअप वाले 346 cc सिंगल-सिलेंडर फोर-स्ट्रोक एयर / ऑयल कूल्ड इंजन से लैस किय़ा गया है। यह फ्यूल इंजेक्टेड मोटर 20.2 बीएचपी की पावर और 27 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। यह मोटर नए 5-स्पीड ट्रांसमिशन और कम मूविंग पार्ट्स वाले नए क्लच से लैस होगी।