Home कार न्यूज़ 3-डोर Mahindra Thar Facelift टेस्टिंग के दौरान दिखी, बड़े इंफोटेनमेंट सहित मिलेंगे...

3-डोर Mahindra Thar Facelift टेस्टिंग के दौरान दिखी, बड़े इंफोटेनमेंट सहित मिलेंगे कई अपडेट

Mahindra 3-Door Thar
Pic Source: TeamBHP

3-डोर Mahindra Thar Facelift को संभवतः अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा और इसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई अपडेट मिलेंगे

महिंद्रा वर्तमान में तीन-दरवाज़ों वाली थार की टेस्टिंग कर रही है और इस दौरान दिखाई देने वाले प्रोटोटाइप से इसके डिज़ाइन और फीचर्स में होने वाले बदलावों के संकेत मिल रहे हैं। इसमें कई बदलाव साफ नजर आ रहे हैं और इनमें से कुछ बदलाव थार रॉक्स (5-डोर मॉडल) से मिलते-जुलते हैं, जिसे लॉन्च के बाद लोगों ने काफी पसंद किया है।

तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें 10.25 इंच की बड़ी टचस्क्रीन, नया डिज़ाइन किया गया स्टीयरिंग व्हील और रिलोकेटेड पावर विंडो स्विच मौजूद हैं, जो अब सेंटर कंसोल की जगह डोर पैड पर स्थित हैं। गियर लीवर कंसोल भी फिर से डिज़ाइन किया गया है, जो वायरलेस चार्जिंग डॉक के जुड़ने का संकेत देता है। रॉक्स से आगे की समानताएँ ए-पिलर्स पर लगे ग्रैब हैंडल और संशोधित डैशबोर्ड लेआउट तक फैली हुई हैं।

बाहर की तरफ, फ्रंट बंपर को नया आकार दिया गया है, फॉग लैंप हाउसिंग को फिर से बनाया गया है और ग्रिल डिज़ाइन में भी थोड़ा बदलाव किया गया है। साथ ही इसमें सी-आकार के एलईडी एलिमेंट और नए अलॉय व्हील भी मिलेंगे। हालांकि इसमें कोई मैकेनिकल या डायमेंशनल बदलाव नहीं होगा क्योंकि इसमें पहले से मौजूद पावरट्रेन शामिल रहेंगे।

2026-Mahindra-Thar-Facelift-1-1

1.5-लीटर डीजल इंजन 117 एचपी की पावर और 300 Nm का टॉर्क उत्पन करेगा, जिसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। वहीं 152 एचपी की पावर वाला 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड फोर-पॉट पेट्रोल और 132 एचपी की पावर देने वाला 2.2-लीटर टर्बो फोर-सिलेंडर डीजल इंजन बना रहेगा। 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक दोनों विकल्प उपलब्ध होंगे।

मौजूदा 3-डोर महिंद्रा थार को केवल हार्डटॉप लेआउट के साथ बेचा जाता है और हमें उम्मीद है कि यह जारी रहेगा, जबकि दो- और चार-पहिया-ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन दोनों ऑफ-रोडर को एक विस्तृत रेंज देने में मदद करेंगे। फेसलिफ़्टेड थार में उल्लेखनीय अपग्रेड और अधिक प्रीमियम इंटीरियर होने की उम्मीद है और इस तरह इसकी कीमतें बढ़ जाएँगी।

Mahindra 3-door thar facelift

वर्तमान में महिंद्रा थार की कीमत 11.50 लाख रुपये से लेकर 17.62 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है, जिसमें कुल सात वेरिएंट शामिल हैं। 2026 की शुरुआत में लॉन्च होने पर चुनिंदा वेरिएंट के लिए 40,000 रुपये या 50,000 रुपये की बढ़ोतरी की उम्मीद है।