भारत में 2026 Tata Punch नए डिजाइन और फीचर्स के साथ कल होगी लॉन्च

2026 Tata Punch फेसलिफ्ट में एक्सटीरियर और इंटीरियर में बदलाव किए गए हैं, जबकि इंजन विकल्प पहले जैसे ही रहेंगे

2026 टाटा पंच फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में कल लॉन्च किया जाएगा और इसे लॉन्च से पहले कई डीलरशिप्स पर देखा गया है। टाटा मोटर्स ने पुष्टि की है कि अपडेटेड पंच को कुल छह वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा। इसकी बुकिंग जल्द शुरू होने की उम्मीद है, जबकि लॉन्च के कुछ हफ्तों बाद ग्राहकों को डिलीवरी मिलना शुरू हो जाएगी।

डिज़ाइन की बात करें तो 2026 टाटा पंच फेसलिफ्ट में नए हेडलैंप्स, स्लिम टेललैंप्स, ब्लैक-फिनिश अलॉय व्हील्स, बदले हुए फ्रंट और रियर बंपर्स, नई LED DRLs, नया ग्रिल सेक्शन और पीछे की ओर LED लाइट बार दिया गया है, जो इसके इलेक्ट्रिक वर्जन से प्रेरित लगता है। वेरिएंट्स के साथ-साथ टाटा ने इस बार स्टैंडर्ड फीचर्स की लिस्ट को भी काफी बढ़ाया है।

एंट्री-लेवल स्मार्ट वेरिएंट में अब स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, LED हेडलैंप, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), Eco और City ड्राइव मोड्स और रिमोट की-लेस एंट्री दी गई है। इसके अलावा iTPMS और नया ‘कॉरपोरेट’ डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील भी मिलेगा। नई माइक्रो SUV को 6 रंगो में पेश किया जाएगा, जिनमें Cyantafic, Caramel, Bengal Rouge, Daytona Grey, Coorg Clouds और Pristine White शामिल हैं।

Tata Punch Facelift (7)

इंजन की बात करें तो 2026 टाटा पंच फेसलिफ्ट में पहले की तरह 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के नेचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो दोनों विकल्प मिलेंगे। गियरबॉक्स ऑप्शंस में 5-स्पीड मैनुअल और AMT पहले जैसे ही रहेंगे, जबकि टर्बो पेट्रोल वेरिएंट के साथ 6-स्पीड मैनुअल मिलने की संभावना है। इसके साथ ही CNG वेरिएंट भी उपलब्ध रहेगा।

प्योर वेरिएंट में रियर AC वेंट्स, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, रियर डिफॉगर और डे-नाइट IRVM जैसे फीचर्स जुड़ते हैं। वहीं Pure+ वेरिएंट में 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, रिवर्स पार्किंग कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल, Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट और हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट दी जाएगी।

Tata Punch Facelift (6)

एडवेंचर वेरिएंट में टेक्नोलॉजी का बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा, जिसमें 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, पुश-बटन स्टार्ट, रियर वाइपर-वॉशर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप्स और रेन-सेंसिंग वाइपर्स शामिल हैं। यह वेरिएंट 15-इंच स्टाइल्ड स्टील व्हील्स पर चलेगा।

ऊपर की ओर Accomplished वेरिएंट में 16-इंच अलॉय व्हील्स, LED DRLs, LED टेललैंप्स, बड़ा 10.25 इंच टचस्क्रीन, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और बेहतर थाई सपोर्ट वाली सीट्स मिलेंगी। टॉप-स्पेक Accomplished+ वेरिएंट में वॉयस-असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जिंग, ऑटो-डिमिंग IRVM और टाटा की iRA कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दी गई है।