2026 टाटा पंच फेसलिफ्ट को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में नई टाटा पंच को एडल्ट सेफ्टी के लिए 32.00 में से 30.58 अंक और बच्चों की सुरक्षा के लिए 49.00 में से 45.00 अंक मिले हैं

भारतीय बाजार में हाल ही में लॉन्च हुई 2026 Tata Punch फेसलिफ्ट ने Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। यह एक बार फिर साबित करता है कि Tata Punch देश की सबसे सुरक्षित कॉम्पैक्ट SUVs में से एक है। सेफ्टी टेस्ट में इस एसयूवी को एडल्ट सेफ्टी के लिए के लिए अधिकतम 32.00 में से 30.58 अंक मिले हैं।

एडल्ट सेफ्टी टेस्ट के दौरान Tata Punch ने दोनों प्रमुख क्रैश टेस्ट में मजबूत प्रदर्शन किया। फ्रंट से होने वाली टक्कर के टेस्ट में इसे 16 में से 14.71 अंक मिले हैं। वहीं साइड से टक्कर वाले टेस्ट में SUV ने 16 में से 15.87 अंक हासिल किए। वहीं साइड पोल टक्कर टेस्ट में इसे ‘OK’ रेटिंग मिली, जिसका मतलब है कि तेज साइड टक्कर की स्थिति में भी गाड़ी यात्रियों को अच्छी सुरक्षा देती है।

इन नतीजों से यह साफ होता है कि पंच फेसलिफ्ट यात्रियों के सिर, छाती और निचले शरीर को अच्छी से पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करती है। चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में भी इस SUV ने बेहतरीन स्कोर किया है। पंच को कुल 49 में से 45.00 अंक मिले। खास बात यह रही कि डायनेमिक टेस्ट में इसे पूरे 24 में से 24 अंक प्राप्त हुए, जिसमें चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया था।

2026-tata-punch-facelift-bharat-ncap-1

CRS इंस्टॉलेशन के लिए वाहन को 12 में से 12 अंक मिले, जबकि व्हीकल असेसमेंट से 9.00 अंक जोड़े गए। टेस्ट के दौरान 18 महीने और 3 साल के बच्चों के डमी का इस्तेमाल किया गया, जिन्हें Joie i-Spin Safe i-Size चाइल्ड सीट्स में ISOFIX माउंट्स और सपोर्ट लेग्स के साथ रियर-फेसिंग पोजिशन में फिट किया गया था। टेस्ट किए गए वेरिएंट्स में Tata Punch Pure+ CNG AMT और Accomplished CNG MT शामिल थे।

टेस्ट के समय वाहन का वजन 1,448 किलोग्राम दर्ज किया गया। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो Tata Punch फेसलिफ्ट में स्टैंडर्ड तौर पर ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, साइड कर्टन एयरबैग्स, साइड चेस्ट और पेल्विस एयरबैग्स, ESC, पैदल यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मानकों का पालन और सभी यात्रियों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर दिए गए हैं। रियर आउटबोर्ड सीट्स पर ISOFIX माउंट्स भी उपलब्ध हैं।

2026-tata-punch-facelift-bharat-ncap-2

इस बीच टाटा मोटर्स Punch EV के अपडेटेड वर्जन पर भी काम कर रही है। इसके अलावा, कंपनी की इलेक्ट्रिक Sierra को इसी साल में लॉन्च किए जाने की तैयारी है, जबकि बिल्कुल नई Avinya फ्लैगशिप रेंज का पहला मॉडल 2026 के अंत से पहले भारत में पेश किया जाएगा, जो JLR की EMA आर्किटेक्चर पर आधारित होगा।