2026 टाटा पंच फेसलिफ्ट भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 5.59 लाख से शुरू

नई टाटा पंच में iTurbo इंजन दिया गया है, जो 120 पीएस की पावर उत्पन करता है, साथ ही ट्विन-सिलेंडर iCNG टेक्नोलॉजी के साथ AMT ट्रांसमिशन भी मिलता है

टाटा मोटर्स ने आज भारत में 2026 पंच फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है और इसकी शुरुआती कीमत 5.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। अपडेटेड माइक्रो एसयूवी में नए वेरिएंट ऑप्शंस, कई नए फीचर्स और मैकेनिकल अपग्रेड दिए गए हैं। इस फेसलिफ्ट की सबसे बड़ी खासियत में नया 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल (iTurbo) इंजन शामिल है।

यह इंजन 120 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देने में सक्षम है। यह इंजन स्टैंडर्ड तौर पर 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। रेंज के ऊपरी वेरिएंट्स में मिलने वाला यह टर्बो पेट्रोल इंजन पंच लाइनअप को पहले से ज्यादा परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड बनाता है। ट्रांसमिशन ऑप्शंस को भी अब और बढ़ा दिया गया है।

अब Punch CNG वेरिएंट में भी AMT गियरबॉक्स दिया गया है, जिसमें पैडल शिफ्टर्स मिलते हैं और यह इस सेगमेंट में पहली बार हुआ है। टाटा की ड्यूल-सिलेंडर CNG तकनीक के चलते बूट स्पेस भी 210 लीटर का है। सेफ्टी के मामले में पंच ने अपना 5-स्टार भारत NCAP रेटिंग बरकरार रखा है। टाटा के मुताबिक, पंच खरीदने वाले करीब 70 प्रतिशत ग्राहक पहली बार कार लेने वाले हैं। अब सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग, ESP और कई ड्राइव मोड्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।Tata Punch Facelift (9)

VariantsRevotron Petrol (MT / AMT)iCNG (MT / AMT)iTurbo MT
Smart5.59 / 6.69 Lakh––
Pure6.49 / 7.49 Lakh––
Pure +6.99 / 7.54 Lakh7.99 / 8.54 Lakh–
Pure + S7.34 / 7.89 Lakh8.34 Lakh–
Adventure7.59 / 8.14 Lakh8.59 / 9.14 Lakh8.29 Lakh
Adventure S7.94 Lakh8.94 / 9.49 Lakh–
Accomplished8.29 / 8.84 Lakh9.29 Lakh–
Accomplished + S8.99 / 9.54 Lakh10.54 Lakh9.79 Lakh

डिज़ाइन की बात करें तो फेसलिफ्ट मॉडल में नए हेडलैम्प्स और टेललैम्प्स, बदले हुए बंपर, नया ग्रिल, नए LED DRLs और पीछे की ओर फुल-विड्थ LED लाइट बार दी गई है। ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स इसके लुक को और आकर्षक बनाते हैं। इसके अलावा, 7-इंच ड्राइवर डिस्प्ले, 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल, इल्यूमिनेटेड लोगो के साथ नया स्टीयरिंग व्हील, Punch EV जैसे फैब्रिक सीट डिजाइन, आगे-पीछे थाई सपोर्ट वाली सीट्स और सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट भी शामिल किए गए हैं। कुछ वेरिएंट्स में सिंगल-पैन सनरूफ का ऑप्शन भी उपलब्ध है।

2026 टाटा पंच फेसलिफ्ट को 6 वेरिएंट्स में पेश किया गया है और यह 6 एक्सटीरियर कलर के साथ उपलब्ध है, जिनमें Cyantafic, Caramel, Bengal Rouge, Daytona Grey, Coorg Clouds और Pristine White शामिल हैं। बेस स्मार्ट वेरिएंट में भी LED हेडलैम्प्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, Eco और City ड्राइव मोड्स, रिमोट कीलेस एंट्री, iTPMS और नेक्सन से लिया गया नया स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।

Tata Punch Facelift (8)

Pure और Pure+ वेरिएंट्स में रियर AC वेंट्स, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ), क्रूज़ कंट्रोल, रिवर्स कैमरा, टाइप-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट और हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलती है। वहीं Adventure वेरिएंट टेक्नोलॉजी के मामले में बड़ा अपग्रेड लाता है।

इसमें 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, पुश-बटन स्टार्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और 15-इंच स्टाइल्ड स्टील व्हील्स दिए गए हैं। टॉप-स्पेक Accomplished और Accomplished+ वेरिएंट्स में 16-इंच अलॉय व्हील्स, LED DRLs और टेललैम्प्स, बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन, एक्सटेंडेड थाई सपोर्ट सीट्स, वॉयस-असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग और टाटा की iRA कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है।