2026 Skoda Kushaq फेसलिफ्ट भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 10.69 लाख से शुरू

2026 स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट में बाहर और अंदर कई बदलाव किए गए हैं और इसमें नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी जोड़ा गया है

स्कोडा ने आखिरकार भारतीय बाजार में Kushaq फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है और इसकी कीमत 10.69 लाख रुपये से शुरू होकर 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं। यह 5-सीटर एसयूवी Classic+, Signature, Sportline, Prestige और Monte Carlo के साथ पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध है। भारत में इसकी डिलीवरी जल्द शुरू होगी।

फ्रंट डिजाइन में नए LED हेडलैंप्स और नए LED DRL सिग्नेचर दिए गए हैं, जो सेगमेंटेड लाइटिंग एलिमेंट्स से जुड़े हुए हैं। स्कोडा ने ग्रिल को भी अपडेट किया है और बंपर को ज्यादा शार्प डिजाइन व मेटैलिक इंसर्ट्स के साथ नया रूप दिया है। पीछे की तरफ, SUV में अपडेटेड स्प्लिट LED टेललैंप्स और टेलगेट पर इल्यूमिनेटेड लेटरिंग दी गई है, जिससे इसका लुक ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न हो गया है।

केबिन के अंदर भी कई अपडेट्स किए गए हैं। टॉप वेरिएंट Prestige और Monte Carlo में अब बड़ा फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और Google-बेस्ड असिस्टेंट के साथ अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा, इन वेरिएंट्स में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीट्स, पैनोरैमिक सनरूफ और सबवूफर के साथ अपग्रेडेड साउंड सिस्टम भी दिया गया है।

New Skoda Kushaq

नई Kushaq की एक खास बात रियर सीट मसाज फंक्शन है, जो इस सेगमेंट में पहली बार दिया गया है। मोंटे कार्लो वेरिएंट अपने स्पोर्टी लुक के लिए ब्लैक एलिमेंट्स, रेड एक्सेंट्स और खास डिजाइन के साथ आता है, जबकि Prestige वेरिएंट को ज्यादा प्रीमियम बनाने के लिए क्रोम डिटेलिंग और ब्राइट केबिन लेआउट दिया गया है।

मैकेनिकल तौर पर, फेसलिफ्टेड Kushaq में वही टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन्स मिलते हैं। इसमें 1.0-लीटर TSI और 1.5-लीटर TSI इंजन दिए गए हैं, लेकिन गियरबॉक्स ऑप्शन्स में बदलाव किया गया है। 1.0-लीटर इंजन अब 6-स्पीड मैनुअल और नए 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ आता है, जबकि 1.5-लीटर इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक के साथ उपलब्ध है।

New Skoda Kushaq (1)

बेहतर ब्रेकिंग के लिए 1.5-लीटर वर्जन में रियर डिस्क ब्रेक्स भी जोड़े गए हैं। सेफ्टी के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग्स सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड हैं। इसके अलावा, रियर पार्किंग कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और ऑटो-डिमिंग IRVM जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। हालांकि, 360-डिग्री कैमरा और ADAS की कमी महसूस होती है। यह SUV बाजार में हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, हौंडा Elevate, MG Astor, Renault Duster और Tata Sierra जैसी SUVs को टक्कर देती रहेगी।