2026 Royal Enfield Hunter 350 नए वेरिएंट और रंगों के साथ हुई लॉन्च

रॉयल एनफील्ड ने भारतीय बाजार में Hunter 350 का एक नया ‘बेस प्रीमियम’ वेरिएंट लॉन्च किया है और साथ ही टॉप ग्रेड में दो नए रंग भी जोड़े हैं

रॉयल एनफील्ड ने 2026 Royal Enfield Hunter 350 रेंज को नए वेरिएंट और रंग विकल्पों के साथ पेश किया है। इस अपडेट में एक नया बेस प्रीमियम वेरिएंट शामिल किया गया है, साथ ही टॉप मॉडल के लिए दो नए कलर ऑप्शन भी दिए गए हैं। इसकी बुकिंग और डिलीवरी पूरे भारत में शुरू हो गई है। नया बेस प्रीमियम वेरिएंट Tarmac Black रंग में उपलब्ध है।

इसकी कीमत 1,49,900 रुपये (एक्स-शोरूम, चेन्नई) रखी गई है। यह एंट्री-लेवल वेरिएंट से ऊपर है और इसमें कई अपग्रेड्स दिए गए हैं, लेकिन इसकी कीमत टॉप वेरिएंट जितनी नहीं है। इस वेरिएंट में स्पोक व्हील्स की जगह अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिससे रोजमर्रा के इस्तेमाल में सुविधा बढ़ेगी।

डिजाइन की बात करें तो इसमें राउंड शेप का हैलोजन हेडलैंप दिया गया है, जो इसकी नियो-रेट्रो स्टाइलिंग के साथ मेल खाता है। राइडर इंटरफेस को बेहतर बनाने के लिए इसमें डीजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और रोटरी स्विचगियर दिया गया है। बाइक में स्टिच्ड सीट और स्पोर्टी ग्रैब रेल भी मिलती है। सेफ्टी के लिए इसमें सिंगल-चैनल ABS और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच दिया गया है।

2026 Hunter 350 (1)

इसके अलावा, कंपनी ने टॉप वेरिएंट के लिए दो नए रंग Mumbai Yellow और Moonshot White पेश किए हैं, जिनकी कीमत 1,69,804 रुपये (एक्स-शोरूम, चेन्नई) है। Mumbai Yellow रंग शहर की तेज और ऊर्जा से भरी जिंदगी से प्रेरित है, जबकि Moonshot White का डिजाइन थोड़ा अलग और कलात्मक है, जो स्पेस और स्टोरीटेलिंग थीम से प्रेरित है।

अपडेटेड हंटर 350 लाइनअप को लखनऊ में आयोजित HunterHood इवेंट में पेश किया गया, जहाँ बाइकिंग के साथ स्ट्रीट कल्चर का भी मेल देखने को मिला। इस इवेंट में KR$NA और Panther जैसे कलाकारों की लाइव परफॉर्मेंस भी हुई, साथ ही स्केटबोर्डिंग, BMX, स्ट्रीट फुटबॉल और ग्रैफिटी जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

2026 Hunter 350 (2)

इस लॉन्च पर कंपनी के चीफ कमर्शियल ऑफिसर Yadvinder Singh Guleria ने कहा कि “Hunter 350 नई पीढ़ी के राइडर्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है, जो सरल, उपयोगी और अपनी अलग पहचान वाली बाइक पसंद करते हैं। Base Premium वेरिएंट के आने से इस बाइक में ऐसे अपडेट्स जोड़े गए हैं, जो रोजमर्रा के राइडिंग अनुभव को बेहतर बनाते हैं और इसे ज्यादा लोगों के लिए सुलभ बनाते हैं”।