2026 MG Hector फेसलिफ्ट भारत में हुई लॉन्च, कीमत 11.99 लाख से शुरू

2026 MG Hector Facelift

2026 MG Hector फेसलिफ्ट में i-SWIPE टच जेस्चर कंट्रोल, नए रंग और MG SHIELD ओनरशिप प्रोग्राम जैसी नई सुविधाएँ मिलती हैं

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने भारत में 2026 एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है, जिसमें नया डिजाइन, बेहतर फीचर्स और ज्यादा प्रीमियम इंटीरियर दिया गया है। अपडेटेड एमजी हेक्टर की शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। नए मॉडल में बाहरी लुक में कई बदलाव किए गए हैं, वहीं केबिन में भी कुछ अपडेट देखने को मिलते हैं।

फ्रंट में नई क्रोम ग्रिल दी गई है, जिसमें बोल्ड हेक्सागोनल पैटर्न मिलता है। इसके साथ आगे और पीछे नए डिजाइन वाले बंपर दिए गए हैं, जो SUV को ज्यादा चौड़ा और मजबूत लुक देते हैं। इसके अलावा नए अलॉय व्हील्स भी जोड़े गए हैं। एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस में दो नए रंग सेलेडॉन ब्लू और पर्ल व्हाइट शामिल किए गए हैं।

इंटीरियर की बात करें तो 5-सीटर वेरिएंट में नया ड्यूल-टोन आइस ग्रे थीम दिया गया है, जबकि 6 और 7-सीटर वर्जन में टू-टोन अर्बन टैन इंटीरियर मिलता है। केबिन में हाइड्रा ग्लॉस फिनिश, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग, फैब्रिक सीट इंसर्ट और ऑप्शनल लेदर पैकेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Seating

Variant

1.5L Turbo Petrol MT

1.5L Turbo Petrol CVT

5-Seater

Style

Rs. 11,99,000

5-Seater

Select Pro

Rs. 13,99,000

5-Seater

Smart Pro

Rs. 14,99,000

Rs. 16,29,000

5-Seater

Sharp Pro

Rs. 16,79,000

Rs. 18,09,000

5-Seater

Savvy Pro

Rs. 18,99,000

7-Seater

Sharp Pro

Rs. 17,29,000

Rs. 18,59,000

7-Seater

Savvy Pro

Rs. 19,49,000

2026 MG Hector Facelift (2)

2026 एमजी हेक्टर में सेगमेंट की सबसे बड़ी 14-इंच एचडी पोर्ट्रेट टचस्क्रीन मिलती है, जिसे अब बेहतर प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट किया गया है। इसमें पहली बार टच जेस्चर कंट्रोल फीचर भी दिया गया है, जिससे क्लाइमेट कंट्रोल, ऑडियो और नेविगेशन जैसे फंक्शन्स को फिंगर स्वाइप से ऑपरेट किया जा सकता है। इसके अलावा डिजिटल ब्लूटूथ की, प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस अलर्ट, रिमोट एसी कंट्रोल, 360-डिग्री एचडी कैमरा और पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

मैकेनिकल तौर पर एमजी हेक्टर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 143 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प के साथ आता है। सेफ्टी के लिए एबीएस, ईबीडी, ईएससी, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल और ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

2026 MG Hector Facelift (1)

इसके अलावा फेसलिफ्टेड हेक्टर में पैनोरैमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, 70 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स, एडवांस्ड ADAS, पावर्ड टेलगेट, एयर प्यूरीफायर शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी एमजी शील्ड ओनरशिप प्रोग्राम जैसे फायदे भी ऑफर करती है, जिसमें 3 साल की वारंटी, रोडसाइड असिस्टेंस और फ्री सर्विस शामिल हैं। नई हेक्टर को 7 साल (84 महीने) तक की अवधि के लिए पूरी ऑन-रोड कीमत पर फाइनेंस कराया जा सकता है। इसके अलावा, ग्राहक इस नई एसयूवी की एक्सेसरीज पर भी 100% फाइनेंसिंग का फायदा उठा सकते हैं।