
2026 MG Hector फेसलिफ्ट में अपडेटेड एक्सटीरियर डिज़ाइन के साथ इंटीरियर में नए फीचर्स भी मिलेंगे
JSW MG मोटर इंडिया ने आज नई MG Hector का टीज़र जारी किया है, जिसमें इस लोकप्रिय SUV के नए और ज्यादा दमदार डिज़ाइन की झलक दिखाई गई है। तस्वीर में हेक्टर का लुक पहले से ज्यादा मस्कुलर और स्पोर्टी दिख रहा है, जिसमें शार्प लाइन्स, मजबूत बॉडी स्टांस और थोड़ा ज्यादा आक्रामक स्टाइल जोड़ा गया है। सबसे ध्यान खींचने वाली चीज़ है नई बनाई गई बड़ी ग्रिल, जो SUV को और भी प्रीमियम और मॉडर्न लुक देती है।
अपने नए अपडेट्स के साथ कंपनी एक बार फिर नए मानक तय करने जा रही है। कंपनी इस बार स्टाइलिश डिज़ाइन और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मेल पेश करेगी। यह MG की बदलती डिज़ाइन सोच पर आधारित है, जिसमें बोल्ड लुक, मॉडर्न proportions और यूज़र के हिसाब से बनाई गई सुविधाएँ शामिल हैं।
केबिन में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अनुमान है कि MG इसमें नया डैशबोर्ड लेआउट, नया इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेन्टीलेटेड सेटस, नए कनेक्टेड-कार फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स, अधिक प्रीमियम सामग्री का उपयोग करेगी। हेक्टर हमेशा से ही फीचर-लोडेड SUV रही है और फेसलिफ्ट के साथ इसकी टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट लेवल और बेहतर होने की पूरी संभावना है।

नई MG Hector फेसलिफ्ट का लक्ष्य है SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ को और मजबूत करना है। 2019 में ब्रांड के पहले मॉडल के रूप में लॉन्च हुई एमजी हेक्टर में पहले से ही कई सारे फीचर्स उपलब्ध हैं, जिनमें डुअल-पैन पैनोरैमिक सनरूफ, 70 से ज़्यादा कनेक्टेड फीचर्स और ADAS सूट शामिल है। हेक्टर प्लस वेरिएंट में भी उपलब्ध है जो तीन-पंक्ति कॉन्फ़िगरेशन प्रदान करता है।
पावरट्रेन की बात करें तो MG नए Hector में पहले की तरह पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन विकल्प उपलब्ध कराएगी। पेट्रोल वेरिएंट में 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलेगा, जो 6-स्पीड मैनुअल या CVT गियरबॉक्स के साथ आता है। यह इंजन 141 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है।

वहीं, डीज़ल वेरिएंट में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलेगा, जो 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का पीक टॉर्क प्रदान करता है। यह इंजन सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ही उपलब्ध होगा। MG ने नए Hector फेसलिफ्ट की लॉन्च टाइमलाइन आधिकारिक रूप से साझा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि यह SUV जल्द ही डीलरशिप पर पहुंच जाएगी और इसकी कीमतों में भी बदलाव देखने को मिलेगा।