2026 Maruti Suzuki Brezza खरीदने से पहले जानें सभी वेरिएंट्स की कीमत और फीचर्स

अपडेटेड मारुति सुजुकी Brezza में हल्के एक्सटीरियर बदलाव किए गए हैं, साथ ही कई नए फीचर्स और नया टर्बो-पेट्रोल इंजन भी जोड़ा गया है

मारुति सुजुकी ने भारतीय बाजार में नई Brezza कॉम्पैक्ट एसयूवी को लॉन्च किया है, जो पहले से ज्यादा फीचर्स, नए टर्बो-पेट्रोल इंजन और बेहतर सेफ्टी के साथ आई है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.40 लाख से लेकर 13.70 लाख तक जाती है। यह कॉम्पैक्ट एसयूवी LXi, VXi, ZXi और ZXi+ वेरिएंट्स में उपलब्ध है। ग्राहकों को टर्बो-पेट्रोल, NA पेट्रोल और CNG तीनों इंजन विकल्प मिलते हैं।

नई Brezza की सबसे बड़ी खासियत इसका 1.0-लीटर Boosterjet टर्बो-पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 110 hp की पावर और 170 Nm का टॉर्क देता है और इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। इसके अलावा पहले वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन भी जारी रखा गया है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है।

वहीं CNG वेरिएंट में कंपनी ने अंडरबॉडी CNG टैंक दिया है, जिससे बूट स्पेस पर कोई असर नहीं पड़ता है। LXi वेरिएंट में 6 एयरबैग, ESP के साथ हिल होल्ड असिस्ट, ABS के साथ EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, रियर पार्किंग सेंसर, प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED टेललैंप और 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।

VariantTransmissionMetallicDual-Tone
LXi Turbo6MT7,39,900NA
VXi Turbo6MT8,54,900NA
ZXi Turbo6MT9,84,9009,99,000
ZXi+ Turbo6MT11,15,90011,31,500

2026 Maruti brezza (7)

वहीं VXi वेरिएंट में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और कई अतिरिक्त कम्फर्ट फीचर्स दिए गए हैं। ZXi वेरिएंट में 10.1-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जर, रियर AC वेंट्स, क्रूज़ कंट्रोल और फुल LED लाइटिंग मिलती है।

वहीं ZXi+ वेरिएंट में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग और प्रीमियम Arkamys ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नई Brezza को 5-स्टार Bharat NCAP सेफ्टी रेटिंग भी मिली है। साथ ही इसमें तीन फ्यूल ऑप्शन और पहले से कहीं ज्यादा फीचर्स मिलते हैं।

Variant6MT6ATDual-Tone
LXi8,29,900NANA
VXi9,25,90010,60,900NA
ZXi10,49,90011,84,90010,65,500 (MT) / 12,00,500 (AT)
ZXi+NA13,54,90013,70,500 (AT)

2026 Maruti brezza (6)

टॉप वेरिएंट्स में कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें ब्लाइंड स्पॉट वॉर्निंग, सेफ एग्जिट वॉर्निंग, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और हाई-डेफिनिशन रियर-व्यू कैमरा शामिल हैं। मारुति सुजुकी ने नई Brezza के साथ एक्सटीरियर कलर ऑप्शन्स भी बढ़ाए हैं। इसमें दो नए रंग Lustrous Beige और Vivacious Orange शामिल किए गए हैं।

इसके अलावा Pearl Arctic White, Sizzling Red और Lustrous Beige रंगों को Bluish Black रूफ के साथ ड्यूल-टोन विकल्प में भी खरीदा जा सकता है। वहीं Splendid Silver, Magma Grey, Pearl Arctic White, Bluish Black और Sizzling Red जैसे मौजूदा कलर ऑप्शन्स भी वेरिएंट के अनुसार उपलब्ध रहेंगे।

VariantTransmissionMetallicDual-Tone
LXi CNG6MT9,29,900NA
VXi CNG6MT9,99,000NA
ZXi CNG6MT11,49,90011,65,500

2026 Maruti brezza (5)

नई Brezza के अलग-अलग इंजन विकल्पों के साथ माइलेज भी अलग-अलग मिलता है। टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट 20.47 किमी/लीटर तक का माइलेज देते हैं। वहीं 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 21.09 किमी/लीटर और ऑटोमैटिक वेरिएंट 20.17 किमी/लीटर तक का माइलेज देते हैं। सबसे ज्यादा माइलेज CNG वेरिएंट में मिलता है, जो 26.90 किमी/किलोग्राम तक का दावा करता है। अलग-अलग इंजन, गियरबॉक्स और वेरिएंट विकल्पों के साथ नई Brezza अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा विकल्प देने वाली कॉम्पैक्ट SUV में से एक बन गई है।