Mahindra Scorpio-N हुई और भी प्रीमियम, पैनोरैमिक सनरूफ समेत मिले कई नए फीचर्स

2026 Mahindra Scorpio-N फेसलिफ्ट कई नए फीचर्स के साथ 31 वेरिएंट में उपलब्ध है और इसकी कीमत 13.69 लाख रुपये से लेकर 25.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है

महिंद्रा ने आज भारत में अपनी लोकप्रिय एसयूवी स्कॉर्पियो-एन को अपडेट कर दिया है। कंपनी ने ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इस एसयूवी में कई नए फीचर्स जोड़े हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा प्रीमियम, टेक्नोलॉजी से लैस और सुरक्षित बन गई है। हालांकि, इसके इंजन और पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई स्कॉर्पियो-एन की कीमत 13.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। अपडेटेड स्कॉर्पियो-एन में सबसे बड़ा बदलाव पैनोरैमिक स्काईरूफ के रूप में देखने को मिलता है। इसके साथ ही कंपनी ने 540-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा सिस्टम भी दिया है, जिसमें ब्लाइंड व्यू मॉनिटर शामिल है। यह फीचर पार्किंग और तंग जगहों पर ड्राइविंग के दौरान बेहतर विजिबिलिटी और सेफ्टी प्रदान करेगा।

महिंद्रा ने एसयूवी के डैशबोर्ड को भी अपडेट किया है। अब इसमें 31.24 सेमी का फ्लोटिंग HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जिसमें छह फिजिकल बटन दिए गए हैं, जिससे अलग-अलग फंक्शन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा 26.03 सेमी का HD डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है, जिसमें फुल-स्क्रीन नेविगेशन और नॉर्मल, इंफॉर्मेशन तथा मिनिमल जैसे तीन डिस्प्ले लेआउट मिलते हैं।

VariantPetrol (Ex-showroom)Diesel (Ex-showroom)4WD Diesel (Ex-showroom)
Z2 MT13.69 Lakh14.19 Lakh—
Z4MT – 15.57 Lakh, AT – 17.16 lakhMT – 16.12 Lakh, AT – 17.68 LakhMT – 18.03 Lakh
Z6—MT – 17.17 Lakh, AT – 18.82 Lakh—
Z8SMT – 17.79 Lakh, AT – 19.26 LakhMT – 18.79 Lakh, AT – 19.89 Lakh—
Z8—MT – 19.86 Lakh, AT – 21.41 Lakh—
Z8TMT – 20.38 Lakh, AT – 21.75 LakhMT – 20.65 Lakh, AT – 22.25 LakhMT – 22.86 Lakh, AT – 24.39 Lakh
Z8L (ADAS) 7-SeaterMT – 21.31 Lakh, AT – 22.87 LakhMT – 21.99 Lakh, AT – 23.49 LakhMT – 24.25 Lakh, AT – 25.49 Lakh
Z8L (ADAS) 6-SeaterMT – 21.69 Lakh, AT – 23.05 LakhMT – 22.47 Lakh, AT – 23.80 Lakh—

Mahindra Scorpio N Facelift (6)

साथ ही नई स्कॉर्पियो-एन में 18-इंच के नए डायमंड-कट अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा फ्रंट रो में 65W USB टाइप-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट जोड़ा गया है। एसयूवी में अब Adventure Statistics फीचर भी मिलता है, जो इंजन परफॉर्मेंस, रोल और पिच एंगल, कम्पास, अल्टीमीटर और G-फोर्स जैसी जानकारी रियल टाइम में दिखाता है। यह फीचर खास तौर पर ऑफ-रोडिंग पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए उपयोगी साबित होगा।

नई सुविधाओं के अलावा स्कॉर्पियो-एन में पहले की तरह लेवल-2 ADAS, 12-स्पीकर Sony ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर और 4XPLOR 4WD सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। कंपनी इस एसयूवी को 2.0-लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन के साथ बेचती है।

Mahindra Scorpio N Facelift (8)

दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प में उपलब्ध हैं, जबकि डीजल मॉडल में 4WD का विकल्प भी मिलता है। 2022 में लॉन्च होने के बाद से स्कॉर्पियो-एन की 3.80 लाख से अधिक यूनिट्स बिक चुकी हैं। कंपनी समय-समय पर इसमें नए फीचर्स जोड़ती रही है ताकि यह ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप बनी रहे। नए अपडेट के साथ स्कॉर्पियो-एन अब अपने सेगमेंट में पहले से भी अधिक मजबूत दावेदार बन गई है।