Home कार न्यूज़ 2026 Honda City फेसलिफ्ट लॉन्च से पहले हुई लीक, ज्यादा शार्प और...

2026 Honda City फेसलिफ्ट लॉन्च से पहले हुई लीक, ज्यादा शार्प और प्रीमियम डिजाइन

2026 Honda City

2026 Honda City में नए डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे और इसमें कुछ अतिरिक्त फीचर्स भी दिए जाने की उम्मीद है

होंडा कार्स इंडिया 22 मई 2026 को फेसलिफ्टेड होंडा City को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसी दिन कंपनी होंडा ZR-V को भी भारत में CBU रूट के जरिए पेश करेगी। जापानी कंपनी को हाल ही में अपडेटेड City की टेस्टिंग करते हुए कई बार देखा गया था और अब लॉन्च से पहले इसकी तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं।

उम्मीद के मुताबिक, भारत में होंडा की सबसे लोकप्रिय कार को कुछ कॉस्मेटिक अपडेट्स दिए गए हैं। हालांकि, यह पूरी तरह नई जनरेशन नहीं है, इसलिए बदलाव ज्यादा बड़े नहीं हैं। नई होंडा City के फ्रंट डिजाइन को ज्यादा शार्प लुक देने के लिए अपडेट किया गया है। इसमें नया ब्लैक ग्रिल दिया गया है, जिसमें हेक्सागोनल इन्सेर्ट्स देखने को मिलते हैं।

इसके अलावा नया बम्पर, अपडेटेड एयर इन्टेक और नए फॉग लैंप हॉउसिंग्स भी दिए गए हैं। होंडा का लोगो अब बोनट के नीचे लगाया गया है। साथ ही इसमें नए डिजाइन वाले ब्लैक अलॉय व्हील्स भी शामिल हैं। हालांकि रियर की साफ तस्वीरें अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन उम्मीद है कि इसमें नए इंसर्ट्स वाले टेल लैम्प्स, अपडेटेड बम्पर और कुछ अन्य बदलाव देखने को मिलेंगे।

2026 Honda City (2)

कंपनी 2026 होंडा सिटी के साथ नए एक्सटीरियर कलर भी पेश कर सकती है, ताकि कार ज्यादा फ्रेश लगे। इंजन की बात करें तो इसमें कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसमें मौजूदा 1.5-लीटर 4-सिलिंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर स्ट्रांग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन जारी रहेंगे।

पेट्रोल इंजन 121 एचपी की पावर और 145 Nm का टॉर्क देता है, जबकि हाइब्रिड वर्जन करीब 126 एचपी की पावर जनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स पहले की तरह मिलेंगे। कंपनी हाइब्रिड वर्जन को ज्यादा वेरिएंट में पेश कर सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

2026 Honda City (1)

फिलहाल होंडा City की कीमत 12.05 लाख रुपये से 16.12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है और फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत थोड़ी बढ़ सकती है। इंटीरियर में कंपनी बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, बेहतर कनेक्टिविटी फीचर्स, नया इंस्ट्रूमेंट  क्लस्टर, ADAS, अपग्रेडेड केबिन मैटेरियल्स शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा वेन्टीलेटेड फ्रंट सीट्स, 360 डिग्री कैमरा सिस्टम और कई नए फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।