Home बाइक न्यूज़ 2026 Hero Passion+ Disc भारत में हुई लॉन्च, कीमत 84,128 रुपये

2026 Hero Passion+ Disc भारत में हुई लॉन्च, कीमत 84,128 रुपये

2026-Hero-Passion-Disc-1

Passion+ रेंज के इस नए वेरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, फ्रंट डिस्क ब्रेक और फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं

हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में नई Passion+ Disc को 84,128 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में लॉन्च कर दिया है। यह Passion+ रेंज का नया टॉप-स्पेक वेरिएंट है, जिसे Drum और 125 Million Edition के ऊपर रखा गया है। नई बाइक देशभर में हीरो मोटोकॉर्प की डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी और इसे Heavy Grey, Nexus Blue, Dark Industrial Grey तथा Pearl Red जैसे चार आकर्षक डुअल-टोन कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है।

नई Hero Passion+ Disc में पहली बार सेगमेंट-फर्स्ट LED प्रोजेक्टर हेडलैंप दिया गया है, जो बेहतर विजिबिलिटी के साथ प्रीमियम लुक भी प्रदान करता है। बाइक का डुअल-टोन पेंट स्कीम, लंबी और आरामदायक सीट तथा रिलैक्स्ड राइडिंग पोजिशन इसे रोजाना शहर में सफर करने के लिए और अधिक सुविधाजनक बनाते हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ सिस्टम भी दिया गया है, जिससे साइड स्टैंड नीचे होने पर इंजन स्टार्ट नहीं होगा।

इस नए वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत फ्रंट डिस्क ब्रेक और फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। डिजिटल मीटर में रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर (RTMI), Bluetooth कनेक्टिविटी, कॉल और SMS अलर्ट, सर्विस रिमाइंडर, लो फ्यूल इंडिकेटर, ट्रिप मीटर, स्पीडोमीटर और ओडोमीटर जैसी कई आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं।

2026-Hero-Passion-Disc

इसके अलावा बाइक में छोटे सामान रखने के लिए यूटिलिटी स्टोरेज बॉक्स और सफर के दौरान मोबाइल चार्ज करने के लिए USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। हीरो की पेटेंटेड i3S (Idle Stop-Start System) तकनीक भी इसमें शामिल है, जो बेहतर माइलेज के लिए जानी जाती है।

नई Hero Passion+ Disc में 100cc का BS6 और OBD-2 Phase A कंप्लायंट इंजन दिया गया है, जो 7.9 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क विकसित करता है। इंजन को 4-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। बाइक डबल-क्रैडल फ्रेम पर आधारित है और इसमें आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स तथा पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह मोटरसाइकिल 71 kmpl तक का माइलेज देती है।

2026-Hero-Passion-Disc-Digital-Cluster

लॉन्च के मौके पर हीरो मोटोकॉर्प के Chief Business Officer, India Business Unit, आशुतोष वर्मा ने कहा कि “नई Passion+ Disc, Passion ब्रांड की मजबूत विरासत को आगे बढ़ाएगी। उनके अनुसार, नया स्टाइल, एडवांस्ड डिजिटल फीचर्स, फ्रंट डिस्क ब्रेक के रूप में बेहतर सुरक्षा और भरोसेमंद माइलेज इसे आज के ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह नया वेरिएंट कम्यूटर मोटरसाइकिल सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प की स्थिति को और मजबूत करेगा।”