2026 Suzuki Burgman Street EX भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 1.08 लाख रुपये

सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट EX अब नए पेश किए गए पर्ल ग्रेस व्हाइट के साथ मेटैलिक रॉयल ब्रॉन्ज़ और मेटैलिक मैट ब्लैक नंबर 2 रंगों में उपलब्ध है

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने आज भारत में 2026 Burgman Street EX को 1.08 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत पर लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर में Pearl Grace White नाम का नया कलर ऑप्शन जोड़ा गया है। इसके अलावा पहले से मिलने वाले Metallic Royal Bronze और Metallic Matte Black No. 2 कलर भी बरकरार रखे गए हैं। नए रंग के अलावा डिजाइन, फीचर्स और इंजन के मामले में स्कूटर में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। यह स्कूटर आज से पूरे भारत में कंपनी के अधिकृत डीलरशिप पर उपलब्ध होगा।

इस मौके पर Suzuki Motorcycle India के, वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग), Deepak Mutreja ने कहा कि “Suzuki Burgman Street EX अपने अलग डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और आरामदायक राइडिंग पोजिशन के लिए ग्राहकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। नए अपडेट के साथ इसकी अपील को और बेहतर बनाया गया है, जबकि सुजुकी की भरोसेमंद गुणवत्ता और विश्वसनीयता को बरकरार रखा गया है।”

सुजुकी बर्गमैन Street EX में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, सुजुकी राइड कनेक्ट, LED हेडलाइट और टेललाइट, फ्रंट वाइजर, डुअल-टोन सीट शामिल हैं। इस स्कूटर में 21.5 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है, जिसमें सामान आसानी से रखा जा सकता है। साथ ही इसकी आउटस्ट्रेच्ड राइडिंग पोजिशन लंबी दूरी की यात्रा के दौरान ज्यादा आराम देती है।

2026 Suzuki Burgman (1)

2026 सुजुकी बर्गमैन Street EX में 124 cc का सिंगल-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 8.5 बीएचपी की पावर (6500 rpm) और 10 Nm का टॉर्क (5500 rpm) जनरेट करता है। इसमें सुजुकी Eco Performance Alpha (SEP-α) इंजन टेक्नोलॉजी और एडवांस फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।

बेहतर स्थिरता के लिए स्कूटर में 12-इंच का रियर व्हील और 100/80-12 सेक्शन का टायर दिया गया है। इस स्कूटर में इंजन ऑटो Stop-Start (EASS) सिस्टम दिया गया है, जो ट्रैफिक में रुकने पर इंजन को अपने आप बंद कर देता है और एक्सीलरेटर देने पर फिर से चालू कर देता है। इससे शहर में चलाते समय फ्यूल की बचत होती है।

यह सिस्टम Suzuki Easy Start System के साथ काम करता है, जिससे इंजन को केवल एक बार स्टार्टर बटन दबाने पर स्टार्ट किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें साइलेंट स्टार्टर सिस्टम भी दिया गया है, जिससे स्कूटर बिना ज्यादा आवाज के स्टार्ट होता है। भारतीय बाजार में सुजुकी बर्गमैन Street EX का मुकाबला TVS Ntorq 125, Honda Activa 125 और Yamaha RayZR 125 जैसे स्कूटर्स से होता है।