2026 Bajaj Chetak में बड़ा अपडेट – नए फीचर्स के साथ बेहतर परफॉर्मेंस

2026 Bajaj Chetak में अब Google Maps और राइड मोड्स स्टैंडर्ड मिलते हैं, साथ ही इसकी टॉप स्पीड और पावर भी पहले से ज्यादा कर दी गई है

बजाज ऑटो ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Bajaj Chetak रेंज के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है। 2026 मॉडल में नए फीचर्स, बेहतर परफॉर्मेंस और नई नामकरण प्रणाली जोड़ी गई है, जो आज से सभी वेरिएंट्स पर लागू हो गई है। सबसे पहले नाम में बदलाव की बात करें तो अब Chetak रेंज को C Series के तहत तीन कैटेगरी C 35, C 30 और C 25 में बांटा गया है।

इससे ग्राहकों के लिए अलग-अलग मॉडल्स को समझना आसान हो गया है। इस अपडेट का सबसे बड़ा आकर्षण Google Maps इंटीग्रेशन है, जो टॉप वेरिएंट C 35 01 में दिया गया है। यह फीचर सीधे Chetak ऐप में मिलता है और पहले दिए गए मैपिंग सिस्टम की जगह लेता है।

साथ ही परफॉर्मेंस में भी सुधार किया गया है। अब C 35 01 और C 35 02 की टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा हो गई है, जो पहले 73 किमी/घंटा थी। वहीं C 35 03 और C 30 01 की टॉप स्पीड 70 किमी/घंटा है, जो पहले 63 किमी/घंटा थी और C 25 01 की टॉप स्पीड 60 किमी/घंटा है, जो पहले 55 किमी/घंटा की थी।

Bajaj-Chetak-C25-1

इसके अलावा, टॉप मॉडल में मोटर पावर 4.5 kW से बढ़ाकर 4.8 kW कर दी गई है, जिससे परफॉर्मेंस और बेहतर हो गई है।sath ही अब चार्जिंग टाइम भी कम हुआ है। C 30 01 अब 0 से 80% तक सिर्फ 2 घंटे 55 मिनट में चार्ज हो जाता है, जो पहले से करीब 1 घंटे तेज है।

वहीं Ride Modes (Sports और Eco) और Hill Hold Assist, जो पहले कुछ वेरिएंट्स में एक्स्ट्रा पैसे देकर मिलते थे, अब C 35 और C 30 सीरीज के सभी मॉडल्स में स्टैंडर्ड कर दिए गए हैं। इसके अलावा, अब C 35 01 और C 35 02 में OTA (Over-the-Air) अपडेट की सुविधा भी मिलती है, जिससे स्कूटर के सॉफ्टवेयर और फीचर्स को बिना सर्विस सेंटर गए अपडेट किया जा सकता है।

Bajaj Chetak 30012

इन अपडेट्स में उन चीज़ों को सुधारा गया है, जिन पर ग्राहकों ने सबसे ज्यादा फीडबैक दिया था। नेविगेशन, परफॉर्मेंस और फीचर्स को अब पहले से ज्यादा आसान और बेहतर बनाया गया है। साथ ही, नई C Series नाम से पूरी रेंज अब ज्यादा साफ और समझने में आसान हो गई है।