
2025 Vespa लाइनअप में Vespa, Vespa S, Vespa Tech और Vespa S tech सहित चार वेरिएंट शामिल हैं
पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड ने भारतीय बाजार में 2025 वेस्पा रेंज लॉन्च की है। 125cc और 150cc इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध इस स्कूटर को वेस्पा, वेस्पा एस, वेस्पा टेक और वेस्पा एस टेक के साथ 4 वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके अलावा, कंपनी ने एक स्पेशल एडिशन ‘Vespa Qala’ भी लॉन्च किया है। 2025 वेस्पा सीरीज़ 25 फरवरी, 2025 से देशभर में कंपनी के अधिकृत डीलरशिप पर उपलब्ध होंगे।
अपडेटेड 2025 वेस्पा स्कूटर अपडेटेड डिज़ाइन और नए रंगो के साथ पेश किए गए हैं। एंट्री-लेवल वेस्पा वेरिएंट की कीमत 1.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, महाराष्ट्र) रखी गई है और इसे वर्डे अमाबिले, रोसो रेड, पर्ल व्हाइट, नीरो ब्लैक, एज़ुरो प्रोवेन्ज़ा, ब्लू और पर्ल व्हाइट, ऑरेंज और पर्ल व्हाइट के साथ 7 रंगो में पेश किया गया है।
दूसरी ओर 2025 Vespa S 125cc और 150cc इंजन के साथ 1.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, महाराष्ट्र) पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसे आठ रंगों में ख़रीदा जा सकता है, जिनमें वर्डे एम्बिज़ियोसो (मैट), ओरो, पर्ल व्हाइट, नीरो ब्लैक (मैट), जियालो येलो (मैट), अरांसियो इम्पल्सिवो, रेड और पर्ल व्हाइट और ब्लैक और पर्ल व्हाइट शामिल हैं। इसके अलावा, S वेरिएंट को स्पेशल ‘वेस्पा ओरो’ वैरिएंट भी मिलता है जिसे ‘गोल्ड’ रंग के साथ तैयार किया गया है।
पियाजियो इंडिया ने Vespa Tech और Vespa S tech के रूप में दो बिल्कुल नए वेरिएंट लॉन्च किए हैं। 125 सीसी या 150 सीसी इंजन के साथ पेश किये गए इन स्कूटरों में की-लेस इग्निशन, टीएफटी स्मार्ट इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन जैसी कई प्रीमियम सुविधाएं मिलती हैं।
2025 वेस्पा टेक की कीमत दो रंगों एनर्जिको ब्लू और ग्रिगियो ग्रे में 1.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, महाराष्ट्र) है, वहीं 2025 वेस्पा एस टेक 125cc और 150cc इंजन के साथ नेरो ब्लैक (मैट) और पर्ल व्हाइट शेड्स में 1.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, महाराष्ट्र) में आता है। स्पेशल एडिशन ‘Vespa Qala’ को 125cc और 150cc इंजन के साथ बेचा जाता है।
125cc इंजन बेहतर प्रदर्शन के साथ आता है क्योंकि पावर आउटपुट 7100 आरपीएम पर 9.5 बीएचपी तक बढ़ गया है जबकि टॉर्क 5600 आरपीएम पर 10.1 एनएम का है। इसे CVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है जिसमें कुछ अपडेट भी मिलते हैं। जहाँ तक 150cc इंजन की बात है, तो यह 7500 आरपीएम पर 11.4 बीएचपी की पावर और 6100 आरपीएम पर 11.6 एनएम का पीक टॉर्क देता है।