2025 Suzuki Avenis और Burgman भारत में हुए लॉन्च – नए कलर्स, अपडेटेड तकनीक

सुजुकी ने Avenis स्कूटर का स्पेशल एडिशन पेश किया है जो एक नए डुअल टोन कलर विकल्प मेटैलिक मैट ब्लैक नंबर 2/मैट टाइटेनियम सिल्वर में आता है

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने देश में OBD-2B के अनुरूप Avenis और Burgman स्कूटर लॉन्च किए हैं। इसके अलावा, कंपनी ने Avenis स्कूटर का एक स्पेशल एडिशन भी लॉन्च किया है। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि 2025 Avenis और Burgman के लॉन्च के साथ, स्कूटर और मोटरसाइकिलों का उसका पूरा पोर्टफोलियो अब नवीनतम OBD-2B उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करता है। होंडा और टीवीएस जैसे कुछ अन्य दोपहिया ब्रांडों ने भी अपने पूरे उत्पाद लाइन-अप को OBD-2B के अनुरूप बना दिया है क्योंकि ये मानदंड 1 अप्रैल, 2025 से लागू होंगे।

सुजुकी Avenis स्पेशल एडिशन को डुअल-टोन मेटैलिक मैट ब्लैक नंबर 2/मैट टाइटेनियम सिल्वर कलर स्कीम में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 94,000 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। स्टैंडर्ड OBD-2B वेरिएंट चार रंगो में उपलब्ध है, जिनमें ग्लॉसी स्पार्कल ब्लैक + पर्ल मीरा रेड, चैंपियन येलो नंबर 2 + ग्लॉसी स्पार्कल ब्लैक, ग्लॉसी स्पार्कल ब्लैक + पर्ल ग्लेशियर व्हाइट और ग्लॉसी स्पार्कल ब्लैक शामिल है। इसकी कीमत 93,200 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।

2025 सुजुकी Avenis में वही 124.3cc सिंगल सिलेंडर ऑल-एल्युमीनियम इंजन लगा है जिसे अब OBD-2B नॉर्म्स के हिसाब से अपडेट किया गया है। यह 6750 rpm पर 8.6 बीएचपी की अधिकतम पावर और 5500 rpm पर 10 एनएम का टॉर्क उत्पन करता है। इंजन सुजुकी इको परफॉरमेंस (SEP) तकनीक और एडवांस्ड फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से भी लैस है।

2025 Suzuki Avenis

2025 सुजुकी बर्गमैन रेंज की बात करें तो इसे भी OBD-2B कंप्लायंट इंजन के साथ अपडेट किया गया है। 124cc सिंगल-सिलेंडर ऑल-एल्युमीनियम इंजन 6500 rpm पर 8.5 बीएचपी की पावर और 5500 rpm पर 10 एनएम का टॉर्क डिलीवर करता है। 2025 सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट की कीमत 95,800 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है, जबकि इसे दो वेरिएंट स्टैंडर्ड एडिशन और राइड कनेक्ट के साथ सात रंगों में बेचा जाता है। जिनमें मेटैलिक मैट ब्लैक नंबर 2 (YKC), पर्ल मिराज व्हाइट, मेटालिक मैट टाइटेनियम सिल्वर, पर्ल मैट शैडो ग्रीन, पर्ल मून स्टोन ग्रे, मेटालिक मैट स्टेलर ब्लू और मेटालिक मैट ब्लैक नंबर 2 शामिल हैं।

2025 सुजुकी बर्गमैन EX की बात करें तो इसमें मेटैलिक मैट स्टेलर ब्लू के रूप में नया रंग दिया गया है, जबकि मौजूदा रंग जैसे कि मेटैलिक मैट ब्लैक नंबर 2 और मेटैलिक रॉयल ब्रॉन्ज़ को जारी रखा गया है। इसकी कीमत 1.16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। कुछ उल्लेखनीय विशेषताओं में सुजुकी इको परफॉरमेंस अल्फा (SEP-α) इंजन तकनीक, 12-इंच रियर व्हील, इंजन ऑटो स्टॉप-स्टार्ट (EASS) और साइलेंट स्टार्टर सिस्टम शामिल हैं।

2025 Suzuki Burgman

इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए, सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री केनिची उमेदा ने कहा, “सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया में, हम नवीनतम नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अपने ग्राहकों की उभरती जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। एवेनिस और बर्गमैन स्ट्रीट EX के लिए नए रंग विकल्पों की शुरुआत के साथ, हम अपने ग्राहकों के लिए अधिक मूल्य और विकल्प लाने की उम्मीद करते हैं। हम अपने ग्राहकों के समर्थन और विश्वास की ईमानदारी से सराहना करते हैं।”