2025 Maruti Grand Vitara 6 एयरबैग और नए प्रीमियम फीचर्स के साथ हुई अपडेट

2025 मारुति सुजुकी Grand Vitara में स्टैंडर्ड के रूप में 6 एयरबैग, नए अलॉय व्हील, रियर डोर सनशेड और अतिरिक्त सुविधाएँ शामिल हैं

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने ग्रैंड विटारा को अपडेट किया है और अब इसकी शुरुआती कीमत 11.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड के तौर पर मिलते हैं, साथ ही इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट, ABS के साथ EBD, सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और हर यात्री के लिए 3-पॉइंट ELR सीट बेल्ट जैसे अन्य सेफ्टी फीचर भी मिलते हैं।

एक बड़ा मैकेनिकल अपडेट सुजुकी ऑलग्रिप सेलेक्ट AWD सिस्टम के रूप में आता है जो अब 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। कुछ दिन पहले इसी तरह के अपडेट टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर में भी हुए थे। अपनी स्ट्रांग हाइब्रिड रेंज में इजाफा करते हुए, मारुति सुजुकी ने 16.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में नया डेल्टा+ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट भी पेश किया है।

वहीं केबिन में अब 8-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, एलईडी इंटीरियर लैंप, रियर डोर सनशेड और PM 2.5 डिस्प्ले वाला ऑटो एयर प्यूरीफायर दिया गया है। इसके अलावा, ऑटोमैटिक वेरिएंट में EPB (इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक) भी मिलता है। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा अब 18 वेरिएंट में उपलब्ध है और कीमत 11.42 लाख रुपये से शुरू होती है।

Variant

Smart Hybrid

ALLGRIP Select

Strong Hybrid

Sigma

Rs. 11.42 lakh

–

–

Delta

Rs. 12.53 lakh

–

–

Delta AT

Rs. 13.93 lakh

–

–

Delta+ e-CVT

–

–

Rs. 16.99 lakh

Zeta

Rs. 14.67 lakh

–

–

Zeta Dual Tone

Rs. 14.83 lakh

–

–

Zeta (O)

Rs. 15.27 lakh

–

–

Zeta Dual Tone (O)

Rs. 15.43 lakh

–

–

Zeta AT

Rs. 16.07 lakh

–

–

Zeta AT Dual Tone

Rs. 16.23 lakh

–

–

Zeta AT (O)

Rs. 16.67 lakh

–

–

Zeta AT Dual Tone (O)

Rs. 16.83 lakh

–

–

Zeta+ e-CVT

–

–

Rs. 18.60 lakh

Zeta+ e-CVT Dual Tone

–

–

Rs. 18.76 lakh

Zeta+ e-CVT (O)

–

–

Rs. 19.20 lakh

Zeta+ e-CVT Dual Tone (O)

–

–

Rs. 19.36 lakh

Alpha

Rs. 16.14 lakh

–

–

Alpha Dual Tone

Rs. 16.30 lakh

–

–

Alpha (O)

Rs. 16.74 lakh

–

–

Alpha Dual Tone (O)

Rs. 16.90 lakh

–

–

Alpha AT

Rs. 17.54 lakh

–

–

Alpha AT Dual Tone

Rs. 17.70 lakh

–

–

Alpha AT (O)

Rs. 18.14 lakh

–

–

Alpha AT Dual Tone (O)

Rs. 18.30 lakh

–

–

Alpha 4WD AT

–

Rs. 19.04 lakh

–

Alpha 4WD AT Dual Tone

–

Rs. 19.20 lakh

–

Alpha 4WD AT (O)

–

Rs. 19.64 lakh

–

Alpha 4WD AT Dual Tone (O)

–

Rs. 19.80 lakh

–

Alpha+ e-CVT

–

–

Rs. 19.92 lakh

Alpha+ e-CVT Dual Tone

–

–

Rs. 20.08 lakh

Alpha+ e-CVT (O)

–

–

Rs. 20.52 lakh

Alpha+ e-CVT Dual Tone (O)

–

–

Rs. 20.68 lakh

2025 Maruti suzuki Grand Vitara

पैनोरैमिक सनरूफ जैसी प्रीमियम सुविधाएँ पहले केवल टॉप-एंड ट्रिम्स में मिलती थी लेकिन अब ये ज़ेटा (O), ज़ेटा+ (O), अल्फा (O) और अल्फा+ (O) वेरिएंट में भी उपलब्ध है। यह मिडसाइज़ SUV सेगमेंट में ग्राहकों की बढ़ती अपेक्षाओं के जवाब में आया है, जहाँ सनरूफ को एक ज़रूरी चीज़ के रूप में देखा जा रहा है।

अपडेटेड ग्रैंड विटारा नए स्टाइल वाले R17 प्रिसिज़न-कट एलॉय व्हील्स के साथ खुद को अलग करती है। यह SUV स्मार्ट हाइब्रिड, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और ALLGRIP AWD सहित कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ उपलब्ध है। सभी संस्करण अब E20 ईंधन-तैयार हैं, जो अधिक कड़े उत्सर्जन मानकों के अनुरूप हैं।

2022 maruti suzuki grand vitara_-2

2025 मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा की अन्य खासियतों में वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 9 इंच का स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और सुजुकी कनेक्ट के माध्यम से कनेक्टेड कार तकनीक शामिल हैं। इसमें 1.5 लीटर माइल्ड-हाइब्रिड और 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल जारी है।