2023 होंडा सिटी फेसलिफ्ट भारत में पहली बार आई नजर, अगले साल होगी लॉन्च

2023-Honda-City-Hybrid-1.jpeg

होंडा सिटी फेसलिफ्ट को भारत में केवल पेट्रोल और स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन विकल्पों के साथ अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है

होंडा सिटी वर्तमान में भारतीय बाजार में सबसे प्रतिष्ठित सेडान में से एक है और इसका मुकाबला हुंडई वेर्ना, फॉक्सवैगन वर्टस, स्कोडा स्लाविया और मारुति सियाज जैसी कारों से है। वर्तमान में यह अपने पांचवें जेनरेशन में है और जल्द ही इसे मिडलाइफ फेसलिफ्ट अपडेट मिलने की उम्मीद है। हाल ही में फेसलिफ्ट मॉडल को इंडोनेशिया में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था।

अब भारत में भी होंडा सिटी फेसलिफ्ट को पहली बार देखा गया है। तस्वीरों की मानें तो कार में अपडेटेड एक्सटीरियर डिज़ाइन देखने को मिलेगा, जिसमें मुख्य रूप से अपग्रेड बंपर, नया फ्रंट ग्रिल, अपडेट अलॉय व्हील और कई अन्य सूक्ष्म अपडेट होंगे। ये सभी अपडेट कार को नई लुक देने में मदद करेंगे।

इसके साथ ही कार में नया रियर स्पॉइलर और अपडेट एलईडी लाइट्स होंगे। नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट को कुछ नए फीचर्स भी मिलेंगे, जिसमें 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कनेक्टेड कार तकनीक सहित कई नई फीचर्स शामिल हैं। इस सेडान के साथ ऑटो-डिमिंग रियरव्यू मिरर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रूज़ कंट्रोल आदि जैसी अन्य सुविधाएँ दी जाती रहेंगी।

2023-Honda-City-Hybrid-2.jpegसेफ्टी के मोर्चे पर भी कार को अपडेट किया जाएगा और सिटी फेसलिफ्ट में हिल स्टार्ट असिस्ट, ईएससी, एबीएस, रियरव्यू कैमरा और पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटर जैसे फीचर्स दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा यह LEVEL 1 ADAS सेफ्टी तकनीक के साथ भी आ सकती है, जो खरीददारों के लिए एक स्ट्रांग सेफ्टी इक्वीपमेंट होगा।

2023 होंडा सिटी फेसलिफ्ट को पावर देने के लिए 1.5 लीटर, i-VTEC पेट्रोल इंजन के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है, जो नए Atkinson Cycle स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन के साथ 121 बीएचपी की पावर विकसित करता है। माना जा रहा है कि होंडा भारत में डीजल पावरट्रेन के साथ होंडा सिटी फेसलिफ्ट की पेशकश नहीं करेगी। वैश्विक बाजारों में यह टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ भी उपलब्ध है।

2023 Honda City Hybrid 42023 होंडा सिटी फेसलिफ्ट की कीमत की बात करें तो अपडेट को देखते हुए कुछ बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। भारत में सिटी फेसलिफ्ट की कीमत 14-18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) होने की उम्मीद है। उम्मीद है कि ब्रांड इस कार को भारत में 2023 की शुरुआत या मध्य में लॉन्च कर सकती है।