2022 यामाहा FZS-Fi मोटरसाइकिल हुई लॉन्च, कीमत 1.15 लाख रूपए

2022 Yamaha FZS-Fi

2022 यामाहा FZS-Fi मोटरसाइकिल 149 सीसी, सिंगल-सिलेंडर इंजन द्वारा संचालित हैं, जो 12.2 बीएचपी की पावर और 13.3 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है

यामाहा मोटर इंडिया भारत में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को लेकर काफी आक्रामक है और कंपनी ने पिछले साल देश में कई नए दोपहिया वाहनों को लॉन्च किया है। प्रतीत होता है कि यामाहा 2022 में भी अपनी यह आक्रामक रणीनीति जारी रखना चाहती है और यहां के बड़े दोपहिया वाहन बाजार पर उसकी नजर है।

दरअसल यामाहा मोटर ने साल की शुरूआत एक नए धमाके के साथ किया है। कंपनी ने देश में 2022 FZS-Fi को लॉन्च कर दिया है। इस नई मोटरसाइकिल की कीमत 1,15,900 रुपए (एक्स-शोरूम) ऱखी गई है। वास्तव में यह बाइक स्टैंडर्ड और डीएलएक्स के साथ दो वेरिएंट में उपलब्ध है, जहां बेस मॉडल की कीमत 1,15,900 रुपए है, जबकि डीएलएक्स वेरिएंट की कीमत 1,18,900 रुपए (एक्स-शोरूम) है।

यामाहा ने लॉन्च के साथ ही ये भी घोषणा की है कि ये अपडेट किए गए मॉडल जनवरी 2022 के दूसरे सप्ताह से सभी अधिकृत यामाहा डीलरशिप पर पहुंच जाएंगे। दोनों ही वेरिएंट एक ही 149 सीसी, सिंगल-सिलेंडर इंजन द्वारा संचालित हैं, जो कि 7,250 आरपीएम पर 12.2 बीएचपी की पावर और 5,500 आरपीएम पर 13.3 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है।2022 Yamaha FZS-Fiसस्पेंशन के लिए इसे फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिया गया है और रियर मोनो-शॉक में शामिल है। बाइक को कंट्रोल करने के लिए दोनों व्हील पर सिंगल डिस्क दिया गया हैं। मोटरसाइकिल के दोनों वैरिएंट को स्टैंडर्ड फीचर्स के रूप में एलईडी टेललाइट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, सिंगल चैनल एबीएस और रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

इसके अलावा ये मल्टी-फंक्शन एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी हेडलाइट, टायर हगिंग रियर मडगार्ड और लोअर इंजन गार्ड से भी लैस किए गए हैं। हालाँकि बाइक के डीएलएक्स वेरिएंट को अतिरिक्त रूप से एलईडी फ्लैशर्स का लाभ मिलता है। भारत में डीएलएक्स वेरिएंट को तीन कलर विकल्पों के साथ पेश किया गया है, जिसमें मैटेलिक ब्लैक, मैटेलिक डीप रेड और सॉलिड ग्रे शामिल है।2022 Yamaha FZS-Fiडीएलएक्स वैरिएंट में अलग-अलग ग्राफिक्स, कलर्ड अलॉय व्हील और  डुअल-टोन सीट के साथ पेश की गई है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि  डुअल-टोन सीट केवल मैटेलिक ब्लैक और मैटेलिक डीप रेड कलर में उपलब्ध है। दूसरी ओर स्डैंडर्ड मॉडल को दो कलर विकल्प के साथ पेश किया गया है, जिसमें मैट रेड और मैट ब्लू शामिल है।