भारत में 2022 टोयोटा ग्लैंजा की बुकिंग हुई शुरू, जल्द होगी लॉन्च

2022 toyota glanza_

2022 टोयोटा ग्लैंजा को एक्सटीरियर और इंटीरियर में बदलाव और कुछ नए ट्रेंडी फीचर्स के साथ 15 मार्च को लॉन्च किया जाएगा

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने हाल ही में एक टीजर जारी करके इस बात की जानकारी दी थी कि वह आगामी 15 मार्च 2022 को भारत में अपनी प्रीमियम हैचबैक ग्लैंजा के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करेगी, जबकि अब एक बार फिर से कंपनी ने इसका एक नया टीजर जारी किया है, जिसमें इस बात की जानकारी दी गई है कि अब देश में ग्लैंजा के लिए बुकिंग शुरू हो गई है और इसे 11,000 रूपए की टोकन राशि के साथ बुक किया जा सकता है।

इस टीजर में कंपनी तुरंत लोन अप्रूवल की भी जानकारी दे रही है। इसका अर्थ है कि कंपनी इस कार की खरीद पर फाइनेंस स्कीम और ईएमआई की सुविधा की भी पेशकश करेगी। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि टोयोटा ग्लैंजा मूलतः बलेनो का रिबैज वर्जन है और बलेनो को हाल ही में अपडेट मिला है। इसलिए ग्लैंजा को भी वही अपडेट मिलेंगे, जो बलेनो को दिया गया है।

2022 टोयोटा ग्लैंज़ा को हेडलैम्प क्लस्टर को जोड़ने वाले मोटे क्षैतिज क्रोम ट्रिम के साथ एक बिल्कुल नई ग्रिल की उपस्थिति के साथ एक पूरी तरह से नया डिज़ाइन किया गया फ्रंट मिलता है। टोयोटा बैज को बीच में लगाया गया है और हेडलैम्प्स इंटीग्रेटेड एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ स्लीक हैं। संशोधित बम्पर में सी-आकार के क्रोम फॉग लैंप हाउसिंग दी गयी है।

2022 ग्लैंजा की समग्र सिल्हूट और साइड बॉडी पैनल नए बलेनो के समान दिखते हैं लेकिन मिश्र धातु के पहिये का डिज़ाइन अलग है। पीछे की तरफ प्रीमियम हैचबैक में एक रैपराउंड एलईडी टेल लैंप क्लस्टर है जो अपडेटेड बूटलिड में फैला हुआ है जबकि बम्पर भी नया है। टोयोटा नई ग्लैंजा को कई रंग विकल्प में भी पेश करेगी।

2022 ग्लैंजा के इंटीरियर का डिज़ाइन भी बलेनो जैसा होगा, लेकिन इसे अलग कलर थीम के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें डैशबोर्ड पर पियानो ब्लैक इंसर्ट के साथ ब्लैक और ग्रे होगा। फीचर्स के रूप में इसे एक नया फ्री-स्टैंडिंग 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील (मल्टी-फंक्शनल) और ऑटो-डिमिंग IRVM, 6 एयरबैग, हिल होल्ड फंक्शन, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, यूवी कट ग्लास और क्रूज कंट्रोल आदि मिलेंगे।toyota glanzaग्लैंजा को पावर देने के लिए 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर, ड्यूलजेट वीवीटी पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 90 पीएस की पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करने में सक्षम है और यह स्टार्ट/स्टॉप तकनीक के साथ आती है। जबकि ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी शामिल है। भारत में लॉन्च होने पर इसका मुकाबला हुंडई आई20, टाटा अल्ट्रोज और मारूति सुजुकी बलेनो से जारी रहेगा।