2022 रॉयल एनफील्ड मीटिओर 350 नए कलर के साथ हुई लॉन्च, कीमत 2.05 लाख रूपए से शुरू

रॉयल एनफील्ड मीटिओर 350 को 3 नए रंग विकल्प मिले हैं, जिसमें रेड, मैट ग्रीन और ब्लू कलर शामिल है, जबकि इसके डिजाइन और इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है

रॉयल एनफील्ड ने अपनी लोकप्रिय मोटरसाइकिल मीटिओर 350 के नए कलर विकल्प को पेश किया है। ये नए कलर विकल्प रेड, मैट ग्रीन और ब्लू हैं। हालाँकि बाइक पहले से ही देश में कई अन्य कलर विकल्पों में पेश की जा रही है, जिसमें रेड, ब्लू, येलो, ब्राउन और ब्लैक शामिल हैं। कंपनी ने ग्रीन शेड के अलावा फायरबॉल के साथ एक नया ब्लू कलर ऑप्शन भी लॉन्च किया है, जबकि सुपरनोवा मेटियोर को भी नया रेड शेड दिया है।

वास्तव में मीटिओर 350 के लिए कलर विकल्प वैरिएंट पर आधारित हैं। बेस फायरबॉल एडिशन रेड और येलो कलर विकल्प के साथ आता है। ये दोनों ही ग्लॉसी फिनिश में हैं, जबकि ग्रीन एक प्राथमिक कलर है और इसका मैट फ़िनिश यूजर्स के एक नए समूह को लक्षित करने में सक्षम करेगा। मीटिओर 350 में नए मैट ग्रीन कलर विकल्प में एक ब्लैक-आउट थीम का इस्तेमाल किया गया है, जो फायरबॉल के रेड और येलो कलर के समान है। फ्यूल टैंक पर ग्रीन कलर का पेंट देखा जा सकता है।

बाइक के अधिकांश सायकल पार्ट को ब्लैक आउट कर दिया गया है जिसमें हैंडलबार, इंजन, साइड पैनल, रियर व्यू मिरर, अलॉय व्हील और एग्जॉस्ट आदि शामिल है। व्हील के किनारों पर ग्रीन कलर की स्ट्रिप हैं। रॉयल एनफील्ड मीटिओर 350 के अन्य कलर विकल्पों में स्टेलर वेरिएंट के साथ रेड, ब्लू और ब्लैक शामिल हैं, जबकि टॉप वेरिएंट सुपरनोवा ब्लू और सुपरनोवा ब्राउन हैं। कंपनी ने नए सुपरनोवा रेड को भी आज ही लॉन्च किया है।Royal Enfield Meteor 350

यहां ध्यान देने वाली बात है कि किसी बाइक के चुनाव में केवल कलर ही एकमात्र विकल्प नहीं हैं, लेकिन यह खरीद के निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मीटिओर 350 के कलर विकल्प की तुलना इसके प्रतिद्वंद्वियों से करें, तो होंडा सीबी350 में कुल 8 कलर विकल्प हैं। इसके DLX वैरिएंट में प्रीशियस रेड मैटेलिक, मैट मार्शल ग्रीन मैटेलिक और पर्ल नाइट स्टार ब्लैक है, वहीं DLX Pro में मैट मैसिव ग्रे मैटेलिक के साथ मैट स्टील ब्लैक मैटेलिक, वर्चुअस व्हाइट के साथ एथलेटिक ब्लू मैटेलिक और स्पीयर सिल्वर मैटेलिक के साथ पर्ल नाइट स्टार ब्लैक के ड्यूल टोन शेड्स हैं।

कंपनीसीबी350 के साथ एनवर्सरी एडिशन की भी पेशकश करती है, जो मैट मार्शल ग्रीन मैटेलिक और पर्ल इग्नियस ब्लैक के साथ दो कलर विकल्प में आता है। वहीं येज्दी रोडस्टर में स्मोक ग्रे, सिन सिल्वर, हंटर ग्रीन, गैलेंट ग्रे और स्टील ब्लू के कलर विकल्प हैं, जबकि जावा 42 को रेड, व्हाइट और ब्लैक कलर रंग के साथ सबसे कम कलर विकल्प में पेश किया जाता है। मीटिओर 350 के नए ग्रीन और ब्लू कलर की कीमत फायरबॉल रेड और फायरबॉल येलो के समान है और अब इसके फायरबॉल एडिशन की कीमत 205,844 रूपए, स्लटेलर की कीमत 211,924 रूपए और सुपरनोवा की कीमत 222,061 रूपए (एक्स-शोरूम) है।Royal Enfield Meteor 350 कंपनी ने कहा है कि पिछले दो सालों में मीटिओर ने क्रूजर सेगमेंट में नए मानक स्थापित किए हैं और नए कलर विकल्प के साथ इसकी पेशकश और भी आकर्षक हो गई है। रॉयल एनफील्ड मीटिओर 350 के इंजन और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस तरह यह 349 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल-कूल्ड SOHC फोर-स्ट्रोक इंजन द्वारा संचालित है, जो 6,100 आरपीएम पर 20.2 एचपी की पावर और 4,000 आरपीएम पर 27 एनएम का टॉर्क विकसित करता है। यह इंजन 5-स्पीड ट्रांसमिशन से जुड़ा हुआ है।

फीचर्स के रूप में इसे स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है, जबकि यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, सर्कुलर एलईडी डीआरएल के साथ एक हैलोजन हेडलाइट और एलईडी टेललाइट भी पैकेज का हिस्सा है। यह मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड के नए जे-सीरीज इंजन प्लेटफॉर्म पर आधारित होने वाला पहला मॉडल है। कंपनी इस प्लेटफार्म और इंजन का इस्तेमाल आगामी हंटर 350 और नई जेनरेशन बुलेट 350 के लिए भी कर सकती है।