2022 मारुति सुजुकी एर्टिगा और वैगनआर फेसलिफ्ट मार्च में हो सकती है लॉन्च

2022 Maruti WagonR Facelift Rendor

मारूति सुजुकी अपनी हैचबैक वैगनआर और एमपीवी एर्टिगा को अपडेट करने की योजना बना रही है, जिन्हें मार्च 2022 में लॉन्च किया जा सकता है

मारुति सुजुकी ने हाल ही में भारत में अपनी प्रीमियम हैचबैक बलेनो के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च किया है। इस नई हैचबैक की कीमत 6.35 लाख रुपए से लेकर  9.49 लाख रुपए (सभी एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक रखी गई है। खरीददारों के लिए नय मॉडल को सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा के साथ चार 4 वेरिएंट में उपलब्ध है।

अब मारूति सुजुकी भारत में अपनी कुछ अन्य कारों को भी अपडेट करने की योजना बना रही है। कंपनी जल्द ही देश में अपडेट एर्टिगा और अपडेट वैगनआर को लॉन्च कर सकती है। हालाँकि कंपनी की ओर से अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन खबरों की मानें तो इन्हें मार्च 2022 में लॉन्च किया जा सकता है।

इन दोनों अपडेट कारों की कुछ तस्वीरें पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिससे इनके बारे में कई जानकारी मिली है। 2022 मारुति एर्टिगा के एक्सटीरियर में कुछ बदलाव किए जाएंगे। इसमें एक नया फ्रंट ग्रिल मिल सकता है, जबकि हेडलैंप, बंपर, अलॉय व्हील और टेललैंप पहले की तरह बरकरार रहने की संभावना है। कंपनी इसके साथ कुछ नए कलर विकल्प भी पेश कर सकती है।

Maruti ertiga facelift-72022 एर्टिगा के इंटीरिय़र में कुछ नई सुविधाओं के के साथ नए कलर वाले अपहोल्डस्ट्री हो सकते हैं। हालाँकि इसमें माइल्ड हाइब्रिड तकनीक वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन बरकरार रहेगा। यह इंजन 105 बीएचपी की पावर और 138 न्यूटन मीटर का टॉर्क विकसित करता है, जबकि 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी बरकरार रहेगा।

वहीं अपडेटेड वैगनआर की बात करें तो इसे भी मार्च 2022 के अंत तक लॉन्च किए जानें की संभावना है। इसे ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन के साथ मामूली कॉस्मेटिक और फीचर अपग्रेड प्राप्त होने की उम्मीद है। यह कार 1.0-लीटर, K10B पेट्रोल (68 बीएचपी) और 1.2-लीटर, K12M पेट्रोल (90 बीएचपी) के साथ दो इंजन विकल्पों में पेश की जा सकती है। दूसरा इंजन मौजूदा 1.2-लीटर, K12M पेट्रोल (83 बीएचपी) की जगह ले सकता है।2022 Maruti WagonR Faceliftअटकलें यह भी हैं कि 1.2-लीटर इंजन को फैक्ट्री फिटेड सीएनजी पावरट्रेन भी मिल सकता है। इसके अलावा अपडेट वैगन में एक नई ब्लैक-आउट रूफ और नए डिज़ाइन वाले अलॉय व्हील मिलने की संभावना है, जबकि कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम को भी अपडेट किया जा सकता है और नई अपहोल्स्ट्री को भी जोड़ा जा सकता है।