2022 मारूति सुजुकी सेलेरियो को एरिना शोरूम की वेबसाइट या शोरूम पर 11,000 रूपए की टोकन राशि के साथ बुक किया जा सकता है
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड एक साल से भी ज्यादा समय से देश में नई जेनरेशन सेलेरियो को पेश करने की योजना पर कार्य कर रही है और कंपनी ने अब इस कार के लिए बुकिंग शुरू कर दी है, जिसे 11,000 रूपए की टोकन राशि के साथ बुक किया जा सकता है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि अब इस बहुप्रतीक्षित और स्टाइलिश ऑल-न्यू सेलेरियो के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है।
ऑल-न्यू सेलेरियो की बुकिंग की घोषणा करते हुए मारुति सुजुकी के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (विपणन और बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा है कि अपनी लॉन्च के बाद से ही सेलेरियो बाजार में सफल रही है और अपनी अनूठी शैली और क्रांतिकारी ऑटो गियर शिफ्ट (एजीएस) प्रौद्योगिकी, दो-पेडल के साथ काफी सफल रही है। ब्रांड सेलेरियो तब से नए युग की तकनीक, आधुनिक डिजाइन और व्यावहारिकता का विकल्प बनकर उभरा है।
उन्होंने कहा है कि आज के शहरी, प्रगतिशील और आकांक्षी ग्राहक अपने से मेल खाने के लिए जीवंत, सक्रिय और ज्वलंत उत्पादों की तलाश करते हैं और नई सेलेरियो एक नए पेट्रोल इंजन और स्टाइलिश डिजाइन और कई सेगमेंट-फर्स्ट के साथ ऑलराउंडर हैं। हमें विश्वास है कि ऑल-न्यू सेलेरियो एक बार फिर से कॉम्पैक्ट सेगमेंट को नए सिरे से परिभाषित करेगी।
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मुख्य तकनीकी अधिकारी (इंजीनियरिंग) सीवी रमन ने कहा कि नई सेलेरियो ड्यूल जेट द्वारा संचालित, डुअल वीवीटी इंजन, सेगमेंट में पहली बार आइडल स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी से लैस होगी, जो कि भारत में ईंधन कुशल पेट्रोल कारों को आगे बढ़ाते हुए, मारुति सुजुकी के नए डिजाइन भाषा का पालन करती है। यह अपनी शानदार डिजाइन के साथ काफी आकर्षक लगती है।
नई सेलेरियो में एक नया फ्रंट फेसिया होगा, जो कि बिल्कुल नए चमकदार ग्रिल के साथ है। इसके शार्प क्रोम एक्सेंट के साथ आक्रामक हेडलैम्प इसे आकर्षक लुक देते हैं। फॉग लैंप सराउंड और एप्रन लोअर फ्रंट सेक्शन पर नए ट्रीटमेंट मिल रहे हैं, जबकि ओआरवीएम में इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स हैं। कार के लंबे रूख को एंगुलर एलिमेंट के साथ बदला गया है।
2022 मारुति सेलेरिओ को फीचर्स के रूप में ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ एक बड़ा स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, रिवर्स पार्किंग सेंसर, ईबीडी के साथ एबीएस, डुअल फ्रंट एयरबैग आदि मिलेंगे।
यह डुअलजेट के साथ नेक्स्ट-जेन K-सीरीज इंजन पेट्रोल इंजन के साथ आ रही है। 1.2-लीटर K12N इंजन में डुअल VVT तकनीक के साथ इसे भारत की सबसे अधिक ईंधन-कुशल पेट्रोल कार के रूप में दावा किया है। इसके 26 किमी/लीटर से अधिक माइलेज देने की उम्मीद है। तीन सिलेंडर यूनिट को पावर में थोड़ी बढ़ोतरी मिल सकती है। यह मानक के रूप में पांच-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या विकल्प के रूप में पांच-स्पीड एएमटी से जुड़ा होगा।