2022 मारुति सुजुकी बलेनो को सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा वेरिएंट के साथ एक पावरट्रेन और दो गियरबॉक्स विकल्पों में बेचा जाता है
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भारतीय बाजार में अपनी प्रीमीयिम हैचबैक बलेनो को पहली बार साल 2015 में लॉन्च किया था और अब तक भारत में इसकी 10 लाख से भी ज्यादा यूनिट की बिक्री हो चुकी है। यह कार मौजूदा दौर में भी भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है और कंपनी ने अब अपनी इस पेशकश को और भी खास बनाने के लिए इसे अपडेट दिया है।
2022 मारुति सुजुकी बलेनो को इंटीरियर और एक्सटीरियर में बड़े पैमाने पर बदलाव मिला है और इसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसकी सुरक्षा को भी पहले के मुकाबले बेहतर बनाया गया है और अब यह निश्चित तौर पर अपने आउटगोइंग मॉडल की तुलना में काफी बेहतर पैकेज हो गया है।
1. डिजाइन और कलर
2022 मारुति सुजुकी बलेनो अपने ओवरआल प्रतिष्ठित सिल्हूट को बरकरार रखती है लेकिन इसे कुछ सूक्ष्म अपडेट मिलते हैं। इसमें एक व्यापक ग्रिल, एलईडी डीआरएल के साथ नए एलईडी हेडलैंप, 16 इंच के ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स, नए एलईडी टेललैंप्स, फिर से डिज़ाइन की गयी फ्रंट ग्रिल, नई फोग लैंप हाउसिंग आदि मिलते हैं। खरीददारों के लिए यह पर्ल आर्कटिक व्हाइट, स्प्लेंडिड सिल्वर, ग्रैंड्योर ग्रे, सेलेस्टियल ब्लू, ओपुलेंट रेड और लक्स बेज के साथ 6 कलर विकल्पों में उपलब्ध है।
2. फीचर्स और सेफ्टी
2022 मारूति सुजुकी बलेनो के इंटीरियर को भी अपडेट किया गया है और नई अपहोल्स्ट्री के साथ केबिन बिल्कुल फ्रेश फील देता है। इसे एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, कनेक्टेड कार टेक और अमेज़ॅन एलेक्सा सपोर्ट के साथ 9.0-इंच स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें हेड-अप डिस्प्ले (HUD), 360-डिग्री कैमरा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और Arkamys सराउंड साउंड सिस्टम भी मिलता है, जबकि सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, ईबीड़ी के साथ एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर, 360-डिग्री कैमरा और ईएसपी आदि दिया गया है।
3. आकार और सायकल पार्ट
मारूति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट 3,990 मिमी लंबी, 1,745 मिमी चौड़ी और 1,500 मिमी ऊंची है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 170 मिमी और बूट स्पेस 339 लीटर का है। बलेनो में 2,520 मिमी का व्हीलबेस और 37 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। इसका कुल वजन 1,410 किलो है। बलेनो को ब्रांड के नए हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है और नए चेसिस और बॉडी पैनल के लिए मजबूत ग्रेड वाले स्टील का इस्तेमाल किया गया है।
4. इंजन
2022 मारूति सुजुकी बलेनो को पावर देने के लिए 1.2-लीटर, चार-सिलेंडर डुअल जेट, डुअल VVT, K12N पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 89 बीएचपी की पावर और 113 न्यूटन मीटर का टार्क विकसित करता है। इंजन को 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स और 5-स्पीड AMT के साथ जोड़ा गया है। इसके मैनुअल वर्जन के साथ 22.35 किमी प्रति लीटर और ऑटोमेटिक वेरिएंट के साथ 22.94 किमी प्रति लीटर के माइलेज का दावा किया गया है।
5. कीमत और प्रतिद्वंदी
भारत में मारूति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट को सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा के साथ 4 वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत बेस वेरिएंट के लिए 6.35 लाख रूपए से लेकर टॉप वेरिएंट के लिए 9.49 लाख रूपए (सभी कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाती है। देश में मारूति सुजुकी बलेनो का मुकाबला होंडा जैज़, हुंडई आई20 और टाटा अल्ट्रोज़ जैसी कारों से है।