2022 मारुति सुजुकी ऑल्टो टेस्टिंग के दौरान आई नजर

2022 मारूति सुजुकी ऑल्टो को मौजूदा मॉडल के 800 सीसी इंजन के साथ अगले साल लॉन्च किया जा सकता है और यह आकार में पहले के मुकाबले बड़ी होगी

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी आने वाले महीनों में कई नई कारों को लॉन्च करने के लिए तैयारी कर रही है, जिसकी शुरुआत नए जनरेशन सेलेरियो से होगी, जिसे इस महीने की 10 तारीख को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी अपने पोर्टफोलियो में उपलब्ध उत्पाद को अपडेट और इनके नए जेनरेशन को भी लॉन्च करने के लिए काम कर रही है।

मारूति सुजुकी की देश में सेलेरियो के बाद अगले सबसे बड़ी लॉन्च नई जेनरेशन ऑल्टो भी है, जिसके देश में अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद है। हाल ही में आगामी ऑल्टो को देश में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इस कार के बारे में काफी जानकारी मिलती है। तस्वीरों की मानें तो नई ऑल्टो अपने मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा बड़ी होगी। यह ज्यादा लम्बी, ज्यादा चौड़ी और ज्यादा ऊँची भी होगी।

यह आगामी सेलेरिओ के रूप में हल्के हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर आधारित होने सकती है। दरअसल खरीददार इस वक्त एसयूवी-स्टाइल वाली कारों को खरीदना पसंद कर रहे हैं। कंपनी इसी मांग को भुनाने की कोशिश कर रही है और पिछले साल इसके लिए देश में एस-प्रेसो को लॉन्च किया था, जिसे मिनी-एसयूवी के रूप में परिभाषित किया जाता है।new-gen-2022-maruti-suzuki-alto-1टाटा मोटर्स ने भी हाल ही में देश में पंच को माइक्रो एसयूवी के रूप में लॉन्च किया है। एंट्री सेगमेंट में उन कारों की भारी मांग है, जिनकी कीमत कम है, लेकिन एसयूवी जैसी बड़ी दिखती हैं। मारूति सुजुकी यह पूरी रणनीति नई ऑल्टो के साथ अपना सकती है। उदाहरण के लिए कार के फ्रंट का डिजाइन मौजूदा ऑल्टो जैसा है, लेकिन आकार में बहुत बड़ा है। हालांकि कवर के साथ कार का अधिकांश भाग छिपा हुआ है, लेकिन यह संभवतः सी-आकार के फॉगलैम्प है, जिसमें एलईडी डीआरएल भी हो सकते हैं। टायर का आकार मौजूदा ऑल्टो जैसा ही है। साइड से इस आगामी कार का क्रॉसओवर डिजाइन साफ ​​नजर आ रहा है।

इस प्रकार कार के अंदर ज्यादा स्पेस हो सकता है और इसमें बड़ा बूट स्पेस व कुछ नई सुविधाएँ भी जोड़ी जा सकती हैं। जिसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लेकर सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर तक मिल सकता है। यह कार सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग और एबीएस से भी लैस होगी। नए प्लेटफॉर्म के साथ कार की सुरक्षा ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है और इसका वजन भी कम होगा, जो माइलेज बढ़ाने में मदद करेगा।new-gen-2022-maruti-suzuki-alto2022 मारुति सुजुकी ऑल्टो 796 सीसी तीन-सिलेंडर F8D SOHC पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित होगी, जो 6,000 आरपीएम पर 47 बीएचपी की पावर और 3,500 आरपीएम पर 69 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन करता है। यही पावरट्रेन सीएनजी विकल्प के साथ जारी रहेगा और ट्रांसमिशन के लिए पांच-स्पीड मैनुअल स्टैण्डर्ड के रूप में होगा और एक पांच-स्पीड एएमटी भी उपलब्ध हो सकता है।