2022 मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 डीलरशिप पर पहुँचना हुई शुरू, जल्द होगी लॉन्च

2022 मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 को भारत में विस्तृत रेंज के साथ 18 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) 18 अगस्त, 2022 को घरेलू बाजार में नई पीढ़ी के ऑल्टो K10 को लॉन्च करने के लिए कमर कस रही है। ऑल्टो लंबे समय से देश में सबसे बड़े कार निर्माता के लिए एक सफल नेमप्लेट रही है और यह देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक में से भी एक है। नया मॉडल कई नए फीचर्स के साथ आएगा और इसे एक नए पेट्रोल इंजन द्वारा भी संचालित किया जाएगा।

2022 मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 लॉन्च से पहले ही डीलरशिप पर पहुँचने लगी है और यहाँ हमने आपको एंट्री-लेवल एलएक्सआई वेरिएंट का पहला वॉकअराउंड वीडियो दिखाया है। ऑल्टो दो दशकों से अधिक समय से बिक्री पर है और इस बार इसे बड़े अनुपात के साथ मॉड्यूलर और हल्के हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है।

नई पीढ़ी की ऑल्टो K10 के लिए आधिकारिक तौर पर बुकिंग शुरू कर दी गयी हैं और आप इसे अधिकृत एरिना आउटलेट पर 11,000 रूपए से बुक कर सकते हैं। इसे STD, LXi, VXi और VXi+ ट्रिम्स में बेचा जाएगा और यह सॉलिड व्हाइट, ग्रेनाइट ग्रे, सिल्की व्हाइट, सिज़लिंग रेड, स्पीडी ब्लू और अर्थ गोल्ड के साथ 6 रंगो में उपलब्ध होगी।

बेस ट्रिम के बाहरी हिस्से में स्टील व्हील्स, बेसिक ग्रिल सेक्शन, स्वेप्टबैक हेडलैम्प्स, ब्लैक फिनिश्ड डोर हैंडल और अपडेटेड बंपर शामिल है। पिछले हिस्से में सेलेरियो से प्रेरित नए टेल लैंप और रियर बंपर को भी अपडेट किया गया है। इंटीरियर एक ब्लैक थीम का अनुसरण करता है और टॉप-एंड वेरिएंट में सात-इंच स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

प्रदर्शन के लिए इसे स्टार्ट/स्टॉप तकनीक के साथ नया 1.0-लीटर के-सीरीज़ तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 67 बीएचपी की पावर और 89 एनएम का पीक टॉर्क विकसित करता है और इसे 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत 3.5 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की उम्मीद है।

maruti alto k102022 मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 की लंबाई 3,530 मिमी, चौड़ाई 1,490 मिमी, ऊंचाई 1,520 मिमी और व्हीलबेस 2,380 मिमी का है। यह ऑल्टो 800 की तुलना में लम्बी और ऊँची है साथ ही इसका व्हीलबेस भी बड़ा है। इसका बूटस्पेस 177 लीटर का है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 160 मिमी का है।