2022 हुंडई टक्सन को एक्सटीरियर और इंटीरियर में बदलाव मिल सकते है और इसे पावर देने के लिए 2.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिल सकता है
साल 2020 में अनावरण की गई नई जेनरेशन हुंडई टक्सन कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध है, लेकिन भारत में अब तक इसे पेश नहीं किया गया है। उम्मीद है कि इस कार को अगले साल Q2-Q3 में किसी समय लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में इसे चेन्नई में ब्रांड के प्लांट के पास टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे स्पष्ट है कि देश में इस नई कार को लॉन्च करने को लेकर कंपनी गंभीर है।
भारत में नई टक्सन का मुकाबला सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस और जीप कंपास से होगा। तस्वीरों की मानें तो तीसरे जेनरेशन के मुकाबले नई टक्सन काफी फ्रेश लुक देती है और इसे पूरी तरह से बदल दिया गया है। वास्तव में कंपनी ने मौजूदा मॉडल पर देखी जानें वाली विचित्र डिजाइन बिट्स को पूरी तरह से बदल दिया है और यह बदलाव खरीददारों को अपनी ओर आकर्षित कर सकती है।
कंपनी इस कार के प्रोफाइल को भी बदल सकती है, क्योंकि यह युवा खरीददारों के बीच काफी पसंद की जाती है। चौथे जेनरेशन की टक्सन में एक नया रेडिएटर ग्रिल मिलता है, जो कि इंटीग्रेटेड डीआरएल के साथ आता है। वेरिएंट के आधार पर ग्रिल में सिल्वर पेंट या डार्क ब्लैक क्रोम फिनिश है। जहाँ प्रोजेक्टर हेडलैंप स्टैंडर्ड के रूप में पेश किए जाते हैं, वहीं ग्राहक एमएफआर एलईडी हेडलैम्प्स का विकल्प भी चुन सकते हैं।
हुंडई टक्सन के अन्य बाहरी हाइलाइट्स स्पॉइलर, स्पोर्टी रियर डिफ्यूज़र और बम्पर, शार्क फिन एंटीना, हाई माउंटेड स्टॉप लैंप, स्लीक बॉडी क्लैडिंग आदि हैं। केबिन की बात करें तो यह प्रीमियम और लक्ज़री है और टॉप-स्पेक वेरिएंट को 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक ही आकार का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी मिलता है। कार की अन्य प्रमुख विशेषताओं में बोस प्रीमियम साउंड सिस्टम, ऑटो एसी, वेंटीलेटेड फ्रंट सीटें, मूड लैंप, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरैमिक सनरूफ और इंटीग्रेटेड मेमोरी सिस्टम (आईएमएस) शामिल हैं।
यह 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है जो 187 एचपी की पावर और 247 एनएम का टॉर्क विकसित करती है जबकि हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड विविधताओं वाला 1.6-लीटर इंजन भी उपलब्ध है। हुंडई वैश्विक बाजारों में 1.6-लीटर चार-सिलेंडर TGDi टर्बो-पेट्रोल इंजन का उपयोग करते हुए टक्सन के प्रदर्शन-आधारित N संस्करण को भी बेचती है।
दूसरी ओर भारत में मौजूदा तीसरे जेनरेशन को 2.0 लीटर पेट्रोल और 2.0 लीटर डीजल इंजन के साथ पेश किया जाता है, जहाँ पेट्रोल मोटर के ट्रांसमिशन विकल्प में 6-स्पीड एटी है और डीजल यूनिट के साथ 8-स्पीड एटी की पेशकश की जाती है। आगामी टक्सन को देश में एक हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ भी पेश किया जा सकता है और AWD को एक विकल्प के रूप में टॉप-स्पेक ट्रिम्स के साथ पेश किया जा सकता है।
नई हुंडई टक्सन कई सुरक्षा सुविधाओं के साथ पेश की जाती है, जिसमें फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर, लेन फॉलोइंग असिस्ट, स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, रियर क्रॉस ट्रैफिक कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट और फॉरवर्ड/रिवर्स पार्किंग डिस्टेंस वार्निंग शामिल हैं। हालांकि अभी यह देखा जाना बाकी है कि क्या ये सभी सुविधाएँ भारत में भी पेश की जाती हैं या नहीं।