2021 टोयोटा Fortuner Facelift के वेरिएंट, कलर और फीचर्स की डिटेल हुई लीक

toyota fortuner facelift

टोयोटा फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट को 6 जनवरी 2021 को भारत में लॉन्च करने की योजना है, जिसकी कीमत वर्तमान मॉडल से लगभग 1 लाख रुपए ज्यादा हो सकती है

भारतीय बाजार में टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) को साल 2009 में पेश किया गया था और साल 2015 से भारत में इसके वर्तमान पीढ़ी को बेचा जा रहा है। कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जैसे हाल ही में थाईलैंड में इस इस एसयूवी के नए रूप को पेश किया गया है, जबकि भारत में इसके अपडेट वर्जन (2021 Toyota Fortuner Facelift) को 6 जनवरी 2020 को लॉन्च किया जाएगा।

वर्तमान में भले ही फॉर्च्यूनर बिक्री के मामले में अपने सेगमेंट की लीडर हो, लेकिन इन दिनों फोर्ड एंडेवर और एमजी ग्लॉस्टर जैसी एसयूवी से प्रतिस्पर्धा काफी है। फेसलिफ्ट वर्जन खरीदारों को अपनी ओर आकर्षित करने में मदद करेगा। हाल ही में इस एसयूवी के फेसलिफ्ट अवतार की कई डिटेल लीक हुई है। कंपनी भारत में इस एसयूवी को इंटरनेशनल एडिशन की तरह Fortuner और Fortuner Legender के साथ दो वेरिएंट में पेश करेगी।

स्टैंडर्ड फॉर्च्यूनर में आउटगोइंग मॉडल की तुलना में थोड़ा अपडेटेड स्टाइल होगा, जबकि लिजेंडर वेरिएंट में प्रमुख विज़ुअल अंतर देखे जाएंगे। कार को कुल तीन वैरिएंट में पेश किया जाएगा, जिसमें Fortuner 2WD, Fortuner Legender 2WD, और Fortuner Sigma 4 (4WD) होगा। इसे तीन इंटीरियर कलर स्कीम के साथ पेश किया जायेगा।

2021-Toyota-Fortuner-Legender-vs-Standard-Fortuner-Facelift-2

स्टैंडर्ड फॉर्च्यूनर को ब्लैक और चामोइस कलर स्कीम के साथ पेश किया जायेगा, जबकि लिजेंडर वेरिएंट को डुअल-टोन ब्लैक और मरून थीम के साथ पेश किया जाएगा। Legender एडिशन में बहुत सारे उपकरण होंगे, जिनमें Apple CarPlay कनेक्टिविटी, वायरलेस चार्जिंग और स्टैंडर्ड के रूप में 360-डिग्री रिवर्स कैमरा के साथ 9.0-इंच का एक बड़ा इन्फोटेनमेंट टचस्क्रीन होगा।

एक्सटेरियर कलर ऑप्शन में सुपर व्हाइट, पर्ल व्हाइट, ग्रे मेटालिक, सिल्वर मेटैलिक, एटिट्यूड ब्लैक, फैंटम ब्राउन, ब्रॉन्ज़ और स्पार्कलिंग ब्लैक के साथ 8 कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। दूसरी ओर लिजेंडर वेरिएंट को डुअल-टोन कलर ऑप्शन में मैट ब्लैक के साथ पर्ल व्हाइट मिलेगा। 2021 टोयोटा फॉर्च्यूनर को दो इंजन ऑप्शन में पेश किया जाएगा, जिसमें पहला 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन होगा, जो आउटगोइंग मॉडल के समान होगा। यह मोटर 164 एचपी की पावर और 245 एनएम का टॉर्क विकसित करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक हो सकता है।

2021 toyota fortuner facelift-2-2

दूसरा एक 2.8-लीटर टर्बो-डीजल इंजन है, जो 204 एचपी की पावर और 500 एनएम (वर्तमान संस्करण के 177 एचपी और 450 एनएम से ऊपर) का टॉर्क उत्पन्न कर सकता है। यह 6- स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 6-स्पीड मैनुअल के साथ उपलब्ध है। नई टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमत में 70,000 से लेकर 1 लाख रूपए ज्यादा हो सकती है, जबकि वर्तमान में फॉर्च्यूनर की कीमत 28.7 लाख रूपए से 34.5 लाख (एक्स-शोरूम) रूपए तक है।