आ रही है बिल्कुल नई 2021 मारुति ऑल्टो, भारत में टेस्टिंग शुरू

2021 मारुति सुजुकी ऑल्टो को एक्सटेरियर में अपडेट मिलने की उम्मीद है और फीचर्स लिस्ट में ज्यादा उपकरण भी शामिल हो सकते हैं

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) घरेलू बाजार में एंट्री-लेवल हैचबैक ऑल्टो को सितंबर 2000 से बिक्री कर रही है। इसका पहला जेनरेशन पांचवीं पीढ़ी की जापानी ऑल्टो पर आधारित था, लेकिन मौजूदा दूसरी पीढ़ी अक्टूबर 2012 से बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसे खासकर भारत के लिए विकसित किया गया था। इस तरह ऑल्टो निसंदेह तौर पर भारतीय ऑटोमोटिव इतिहास की सबसे सफल कारों में से एक है।

भारतीय बाजार में आज भी ऑल्टो बेस्ट-सेलर के रूप में बनी हुई है और वर्तमान में इसकी कीमत 2.99 लाख रूपए से लेकर 4.87 लाख (एक्स-शोरूम) रूपए तक है। कंपनी इस कार की बिक्री STD, LXI, VXI और VXI plus ट्रिम्स में करती है, जबकि एक एस-सीनएजी वेरिएंट में भी इसे बेचा जाता है।

भारत में 1 अप्रैल 2020 से बीएस6 नार्म्स लागू होने के बाद Maruti Suzuki ने Alto के K10 एडिशन को बंद कर दिया है। यह यूनिट 1.0-लीटर K10B पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित था जिसमें 67 bhp अधिकतम पावर और 90 Nm का पीक टार्क उत्पन्न करता था। इसे पांच-स्पीड एमटी और पांच-स्पीड एएमटी के साथ जोड़ा गया था। मौजूदा दौर में किफायती जन बाजार क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने के लिए, मारुति सुजुकी नए मॉडलों की एक सीरीज पर काम करती दिखाई देती है और इसमें नई पीढ़ी की ऑल्टो (2021 Maruti Suzuki Alto) के शामिल होने की अधिक संभावना है। प्रतीत होता है कि इंडो-जापानी निर्माता की दूसरी पीढ़ी की सेलेरियो और नई ऑल्टो पाइपलाइन में है और अब ऑल्टो को टेस्टिंग के दौरान पहली बार देखा गया  है।

2021 maruti alto 1

उम्मीद है कि आने वाली ऑल्टो आउटगोइंग मॉडल की तुलना में थोड़ा लंबे व्हीलबेस के साथ है, जबकि डिजाइन एलिमेंट पहली पीढ़ी की ऑल्टो K10 से लिए गए प्रतीत होते हैं। टेस्टिंग मॉडल को पूरी तरह से ब्लैक कलर के आवरण से ढ़का गया है। हालांकि इसके साइड फेंडर पर लगे टर्न इंडिकेटर्स, रेगुलर डोर हैंडल और आउटसाइड रियर व्यू मिरर्स, रूफ माउंटेड स्पॉइलर और अपडेटेड हैडलैंप्स के साथ परिचित सिल्हूट नजर आता है।

कार में अपग्रेड टेल लैंप क्लस्टर में एक ज्यादा आयताकार उपस्थिति है और बम्पर को भी रिफ्लेक्टर के साथ जोड़ा गया है। टेस्टिंग कार स्टील व्हील के साथ है और यह काफी विकसित प्रतीत हो रही है। हमें कार के फ्रंट ग्रिल और फ्रंट बम्पर के अपग्रेड के साथ-साथ इंटीरियर में भी भारी अपग्रेड होने की उम्मीद है।

कार में सेफ्टी फीचर्स का भी खास ख्याल रखा जाएगा और माइलेज में सुधार के लिए मैकेनिकल और इंजन अपडेट की भी उम्मीद कर सकते हैं। फिलहाल कार 799 सीसी के तीन-सिलेंडर F8D बीएस6 पेट्रोल इंजन से संचालित होती है, जो कि 6,000 आरपीएम पर 47 बीएचपी की पावर और 3,500 आरपीएम पर 69 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन करती है। यह यूनिट 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।