टेस्टिंग के दौरान 2021 Mahindra XUV500 बड़ी सनरूफ के साथ आई नज़र

Mahindra XUV 500

2021 महिंद्रा XUV500 को बड़ी सनरूफ के साथ पेश किए जानें की उम्मीद है और इसके एक्सटेरियर और इंटीरियर में कई बदलाव देखे जाएंगे

भारत में जैसे-जैसे नई महिंद्रा एक्सयूवी500 (2021 Mahindra XUV500) की लॉन्च करीब आ रही है। वैसे-वैसे इसके कई डिटेल भी स्पष्ट होते जा रहे हैं। नए जेनरेशन के साथ इस एसयूवी के साथ एक्सटेरियर और इंटीरियर में कई अपडेट देखे जाएंगे और इसे कई हाइटेक फीचर्स और इसे कई विजुअल एन्हांसमेंट्स मिलने जा रहे हैं।

हाल ही में एक बार फिर से नई महिंद्रा एक्सयूवी500 को देखा गया है, जहाँ इसके साथ पैनारेमिक सनरूफ को देखा जा सकता है। इससे स्पष्ट है कि नई जनरेशन एक्सयूवी500 को सनरूफ भी मिलने जा रही है। डिजाइन की बात करें तो इसके फ्रंट में हेडलैम्प्स, एलईडी डीआरएल, ग्रिल, एयर डैम, बोनट और ओआरवीएम पर अपडेट दिए गए हैं। अपडेटेड ग्रिल में वर्टिकल स्लैट्स मिलते हैं, जो एसयूवी के वर्चस्व वाले कैरेक्टर को बढ़ाता है। हैडलैंप्स और LED DRLs का डिज़ाइन यूरोप की कुछ नई रेनो कारों से प्रेरित प्रतीत होता है, जबकि आकार की तुलना में यह बड़ी है।

फ्रंट के अन्य मुख्य आकर्षण में एयरडैम को मेकओवर दिया गया है और इसके प्रोफाइल पर शॉर्प लाइन मिलती हैं। बोनट को नए क्रीज के साथ अपग्रेड किया गया है जो सामने वाले हिस्से को बहुत सुंदर बनाता है। इसके अलावा एसयूवी के ओआरवीएम में टर्न इंडीकेटर जोड़े गए हैं।

महिंद्रा (Mahindra) नई XUV500 के साथ कई फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स को भी जोड़ सकती है, जिसमें रडार सिस्टम डिटेक्ट, ऑटोनॉमस ब्रेकिंग भी शामिल हो सकता है। एसयूवी को 3डी पैनोरमिक विजन भी मिल सकता है, जबकि मल्टी-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल यूनिट भी पैकेज का हिस्सा हो सकता है।

पावर की बात करें तो नई XUV500 ऑल-न्यू थार से अपना पावरट्रेन साझा कर सकती है। हालांकि नई XUV500 का पावर और टॉर्क आउटपुट ज्यादा होगा। थार को 2.0 लीटर mStallion TGDi पेट्रोल इंजन मिला है, जो कि 150 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का अधिकतम टॉर्क देने में सक्षम है। इसी तरह 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन 130 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क उत्पन करता है।

इसके विपरीत नई एक्सयूवी500 की पावर 185 बीएचपी के आस-पास हो सकती है। ट्रांसमिशन विकल्प में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों शामिल होंगे। भारत में नई एक्सयूवी500 के लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला आगामी हुंडई अलकेजर, आगामी टाटा सफारी और एमजी हेक्टर प्लस जैसी कारों से होगा और इसे आने वाले महीनों में भारत में लॉन्च किया जाएगा।