2021 महिंद्रा XUV500 को मिलेगा बड़ा टचस्क्रीन

Mahindra XUV 500

2021 महिंद्रा XUV500 को अगले साल के शुरुआती हिस्सों में एक संशोधित बाहरी डिज़ाइन और एक नए केबिन के साथ लॉन्च किया जाएगा

भारत में महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की अगली सबसे बड़ी लॉन्च महिंद्रा एसक्यूवी500 (2021 Mahindra XUV500) की दूसरी पीढ़ी होगी। पहले सामने आई रिपोर्टों में कहा गया था कि कंपनी इसे 2020 ऑटो एक्सपो में लॉन्च करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब उम्मीद है कि महिंद्रा इसे इस एसयूवी का अनावरण 2021 में करेगी।

हाल ही में एक बार फिर से नई जेनरेशन महिंद्रा एसक्यूवी500 की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें इस कार के ओवरआल प्रोफ़ाइल, कुछ इंटीरियर विवरण और कई इक्वीपमेंट के बारे में पता चला है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण इस कार का टचस्क्रीन है। तस्वीरों में टचस्क्रीन के आधे हिस्से का इस्तेमाल इंफोटेनमेंट/एक्सेस कार सेटिंग्स के प्रदर्शन के लिए किया जाएगा जबकि ड्राइवर साइड पर दूसरे आधे हिस्से में स्पीड, गियर, फ्यूल लेवल आदि जैसी जानकारी प्रदर्शित होगी। कार में कोई एनालॉग डिस्प्ले नहीं है। इसलिए सभी जानकारी डिजिटल डिस्प्ले के माध्यम से है।

इसमें HUD हेड-अप डिस्प्ले की उपस्थिति भी प्रतीत होती है। इसमें वेरिएंट के आधार पर 18/19 इंच के व्हील पेश किए जाने की भी उम्मीद है। कार में पैनारेमिक सनरूफ मिलेगा या नहीं हम इसकी पुष्टि नहीं कर सकते हैं, लेकिन इस तथ्य को देखते हुए कि XUV500 हमेशा एक फीचर लोडेड उत्पाद रहा है। इसलिए यह मानना ​​सुरक्षित है कि महिंद्रा कम से कम टॉप-एंड वेरिएंट में पैनोरेमिक सनरूफ को पेश करेगा।

 

 

नई एक्सयूवी 500 में दो इंजन विकल्प प्रदान किये जायेंगे जिसमें में mHawk डीजल मोटर का एक अपग्रेड एडिशन शामिल होगा जो वर्तमान में बिक्री के लिए उपलब्ध यूनिट की तुलना में ज्यादा पावर और टॉर्क जेनरेट करेगा। इसके अतिरिक्त, एक नया mStallion पेट्रोल मोटर होगा।

दोनों यूनिट को MT और AT के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें चुनिंदा ट्रिम्स पर AWD ऑप्शन होने की उम्मीद है। भारत में लॉन्च होने के बाद नई एक्सयूवी 500 का मुकाबला टाटा हैरियर, जीप कंपास, एमजी हेक्टर (रेग्यूलर और प्लस दोनों) और आगामी 7-सीटर हुंडई क्रेटा से होगा। इसकी कीमत 13 लाख के आस-पास शुरू होने की उम्मीद है, जो कि टॉप वेरिएंट में 20-22 लाख रूपए तक जा सकती है।