
नई किआ कार्निवल (2021 Kia Carnival) अन्य बाजारों तक पहुंचने से पहले कोरिया में इस साल की तीसरी तिमाही में बिक्री पर जाएगी
किआ मोटर्स (Kia Motors Corporation) ने अपनी नई ब्रांड न्यू कार्निवल (2021 Kia Carnival) की लॉन्चिंग से पहले इसके आधिकारिक संकेत दिए हैं और इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सेडोना के नाम से भी बेचा जाता है। चौथे जेनरेशन का यह मॉडल कंपनी की प्रमुख एमपीवी है और टीज़र में कोरिया से संबधित संकेत दिए गए हैं। हालांकि इंटरनेशनल मॉडल और इसकी डिजाइन में बहुत अंतर नहीं है।
इस दक्षिण कोरियाई ऑटो प्रमुख का कहना है कि आगामी कार्निवाल/सेडोना (2021 Kia Carnival/Sedona) युवाओं की जरूरतों को पूरा करने का कार्य करेगी। साल 1998 में पहले जेनरेशन की शुरुआत के बाद से ही किआ ने दुनिया भर में इस एमपीवी की दो मिलियन से अधिक यूनिट की बिक्री की है और एमपीवी सेगमेंट में यह एक लोकप्रिय पेशकश है।
अब कंपनी अपनी इस कार की सफलता को और भुनाना चाहती है और अपमार्केट डिजाइन के साथ लगातार अपग्रेड करने पर ध्यान दे रही है। किआ इस एमपीवी को ‘ग्रैंड यूटिलिटी व्हीकल’ के रूप में पेश करती है। टीज़र स्केच में कॉर्निवाल के फ्रंट का दाहिने हिस्सा सामने आया है, जो कि विशेष रूप से फ्रंट और प्रोफाइल के स्टाइल में किए गए अपग्रेड को समझाता है।

नई किआ कॉर्निवाल में फ्रंट ग्रिल के साथ हेडलैम्प जुड़ा हुआ है, जो कि सिम्फोनिक आर्किटेक्चर के रूप में जाना जाता है। फ्रंट फेसिया और फ्रंट बम्पर फिर से डिजाइन किया गया लगता है और बड़े एयर इनलेट के साथ ज्यादा शॉर्प कैरेक्टर लाइन भी है।
कंपनी ने नई कॉर्निवाल को कोरिया में इस साल की तीसरी तिमाही में पेश करने की योजना बनाई है और इसके बाद इसे अन्य मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। भारत के लिए भी जल्द ही कंपनी जानकारी दे सकती है और उम्मीद है कि इसे अगले साल तक पेश किया जा सकता है।
बता दें कि किआ मोटर्स (Kia Motors) ने भारत में इस साल फरवरी में आयोजित हुए ऑटो एक्सपो 2020 में किआ कार्निवाल (Kia Carnival) एमपीवी को तीन वेरिएंट में पेश किया था और इसे ग्राहकों का अच्छा फीडबैक मिल रहा है। फिलहाल इसकी कीमत 24.95 लाख से रुपए से लेकर 33.95 लाख (एक्स-शोरूम) के रूपए के बीच है।