Home कार न्यूज़ भारत में 2020 Mahindra Thar हुई लॉन्च, कीमत 9.80 लाख रूपए से...

भारत में 2020 Mahindra Thar हुई लॉन्च, कीमत 9.80 लाख रूपए से शुरू

2020 Mahindra thar

2020 महिंद्रा थार को AX, LX और AX(O) ट्रिम में पेश किया है और इसे सॉफ्ट टॉप, कन्वर्टिबल टॉप और हार्ड-टॉप वेरिएंट मिले हैं

महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने आखिरकार भारत में अपनी बहुप्रतिक्षित ऑफरोडर एसय़ूवी महिंद्रा थार (Mahindra Thar) की दूसरी पीढ़ी को लॉन्च कर दिया है। इस एसयूवी की कीमत 9.80 लाख रूपए से शुरू होकर 13.75 लाख रूपए तक जाती है। कंपनी ने नई थार को को AX, LX और AX(O) ट्रिम में पेश किया है, जिसमें AX यानि एडवेंचर बेस्ड और LX यानि लाइफस्टाइल बेस्ड ट्रिम है, जबकि खरीददारों को चुनने के लिए सॉफ्ट टॉप, कन्वर्टिबल टॉप और हार्ड-टॉप के साथ तीन वेरिएंट दिए गए हैं।

4WD MT Variant Price
AX Petrol Std 6-Seater Soft Top ₹ 9.80 Lakh
AX Petrol 6-Seater Soft Top ₹ 10.65 Lakh
AX Diesel 6-Seater Soft Top ₹ 10.85 Lakh
AX (O) Petrol 4-Seater Convertible Top ₹ 11.90 Lakh
AX (O) Diesel 4-Seater Convertible Top ₹ 12.10 Lakh
AX (O) Diesel 4-Seater Hard Top ₹ 12.20 Lakh
LX Petrol 4-Seater Hard Top ₹ 12.49 Lakh
LX Diesel 4-Seater Convertible Top ₹ 12.85 Lakh
LX Diesel 4-Seater Hard Top ₹ 12.95 Lakh

नई महिंद्रा थार के लुक और फीचर्स की बात करें यह अपने आउटगोइंग मॉडल की तुलना में ज्यादा स्टाइलिश है और इसे एक्सटीरियर स्टाइल पैक, इंटेंस क्रोम पैक, क्लैडिंग, क्रोम अपिल्क्स, रेन वाइपर, बॉडी डेकल दिए गए हैं। फ्रंट में नई थार को एक नया ड्यूल-टोन बम्पर मिला है, जिसमें प्रोफाइल पर इंट्रीग्रेटेड फॉग लैंप और टॉप पर ‘थार’ की बैजिंग देखी जा सकती है।

महिंद्रा थार को गोल हैलोजन हेडलैम्प्स मिले हैं, वही इसमें इंडिकेटर और LED DRLs को व्हील आर्चिज पर लगाया गया है। फ्रंट ग्रिल डिजाइन थार का सबसे शानदार हिस्सा है, जबकि खरीरददारों के लिए सीट कवर, स्टीयरिंग कवर, लेमिनेशन मैट, मैग्नेटिक सनशेड जैसी वैकल्पिक एक्सेसरीज भी उपलब्ध हैं।

4WD AT Variant Price
LX Petrol 4-Seater Convertible Top ₹ 13.45 Lakh
LX Petrol 4-Seater Hard Top ₹ 13.55 Lakh
LX Diesel 4-Seater Convertible Top ₹ 13.65 Lakh
LX Diesel 4-Seater Hard Top ₹ 13.75 Lakh

mahindra thar interior

इंटीरियर की बात करें तो य़ह पहले की तुलना में इसका केबिन डिज़ाइन बहुत बेहतर है और इसे ऑल-ब्लैक कलर स्कीम मिलती है, क्रोम आउटलाइनिंग के साथ राउंड एसी वेंट और फ्रंट पैसेंजर के लिए डैशबोर्ड पर हैंडलबार भी लगाया गया है, जबकि फीचर्स के मामले में यह अपने आउटगोइंग मॉडल की तुलना में एक कदम आगे हैं।

थार को सेंटर कंसोल में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट कंसोल में 3.5 इंच का एमआईडी मिला है, जबकि स्टीयरिंग व्हील पर ऑडियो और क्रूज़ कंट्रोल के लिए कंट्रोल मिलता है। कार में पावर फ्रंट विंडो, पावर ओआरवीएम, एडजेस्टेबल लंबर सपोर्ट (फ्रंट सीट), हाइट-एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट आदि भी मिले हैं, दिलचस्प बात ये भी है कि थार के सभी इंटीरियर बिट्स वाटरप्रूफ हैं।

2020 Mahindra thar3

सेफ्टी फीचर्स में डुअल फ्रंट एयरबैग, रोलओवर मिटिगेशन के साथ ESP, हिल-होल्ड असिस्ट, हिल-डिसेंट कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और एक इंटीग्रेटेड रोल-केज शामिल हैं। महिंद्रा का कहना है कि थार की बॉडी क्रैश-टेस्ट सेफ्टी कम्प्लाइअन्ट है और इस एसयूवी को सीढ़ी-फ्रेम चेसिस पर विकसित किया गया है।

पावर देने के लिए इस एसयूवी को 2.0 लीटर पेट्रोल व 2.2 लीटर डीजल इंजन मिलने जा रहा है, जिसमें नया 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन 150 Bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क देता है, जबकि 2.2 लीटर डीजल इंजन 130 Bhp की power व 350 Nm का टार्क देता है। इसमें 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स और टार्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है।