
2020 महिंद्रा थार को अब तक 15 हजार से ज्यादा की बुकिंग और 65,000 बार पूछताछ प्राप्त हुई है
महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने भारत में 2 अक्टूबर को घरेलू बाजार दूसरे जेनरेशन महिन्द्रा थार (2020 Mahindra Thar) को लॉन्च किया था और लॉन्च के बाद से ही इस व्हीकल की ज्यादा डिमांड है। लिहाजा अब तक इस ऑफरोडर को 15,000 से भी ज्यादा की बुकिंग प्राप्त हो चुकी है।
महिन्द्रा के वाहन डिविजन के सीईओ विजय नकारा ने अपने एक बयान में कहा है कि 2020 महिंद्रा थार के 57 प्रतिशत खरीदार पहली बार गाड़ी के मालिक बन रहे हैं और बुकिंग का बड़ा हिस्सा ऑटोमेटिक वेरिएंट के लिए है। उन्होंने कहा कि हम ऑल-न्यू थार के लिए मिली इस जबरदस्त प्रतिक्रिया से खुश हैं, जिसने आज तक 15,000 बुकिंग को पार कर लिया है।
विजय ने कहा कि यह दिलचस्प है कि बेहतर लाइफस्टाइल की चाह रखने वालों के बीच ऑल-न्यू थार की स्वीकृति ज्यादा है। महिंद्रा ने आगे कहा है कि नई थार ने 65,000 से अधिक पूछताछ और वेबसाइट पर आठ लाख विजिटर्स को आकर्षित किया है।

दूसरी पीढ़ी के के साथ, महिंद्रा ने प्रीमियम फीचर्स और एक अपमार्केट केबिन के साथ सफलतापूर्वक एक लाइफस्टाइल एसयूवी में बदल दिया है। एक नए प्लेटफ़ॉर्म पर विकसित की गई थार के डिजाइन में शानदार परिवर्तन किए गए हैं और मजबूत बॉडी पैनल और मस्क्यूलर फेंडर को रिटेन किया गया है।
नया मॉडल अपने पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा लंबा और चौड़ा है, जबकि व्हीलबेस भी 20 mm तक ऊंचा है। लिफ स्प्रिंग्स अप फ्रन्ट मल्टी-लिंक रियर सस्पेंशन के साथ इंडिपेन्डेंन्ट विशबोन के फेवर में रखा गया हैं। इसके अलावा, शिफ्ट-ऑन-फ्लाई लो-रेंज ट्रांसफर केस इस समय 2H, 4H और 4L विकल्प प्रदान करता है और 625 mm की वॉटर वैडिंग कैपेसिटी देता है जो अपने सेगमेन्ट में बेस्ट-इन-क्लास है।

कीमत की बात करें तो स्टैंडर्ड 6 सीटर सॉफ्ट टॉप वेरिएंट के लिए 9.80 लाख रुपये कीमत चुकानी पड़ेगी, जबकि फोर-सीटर LX डीजल सॉफ्ट टॉप की कीमत 13.75 लाख (एक्स-शोरूम) रूपए है। इसके पहले LX, AX और AX (O) के तीन ट्रिम्स में बिकने वाली थार की पहली युनिट को 1.10 करोड़ रुपये में नीलाम किया गया है।
पावर देने के लिए थार को नया 2.0-लीटर mStallion पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन मिला है, जिसमें पहला यूनिट 150 PS की पावर और 320 NM का टार्क जनरेट, जबकि बाद वाला 130 PS की पावर और 300 NM (एटी के लिए 320 NM) का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों पॉवरट्रेन स्टैंडर्ड के रूप में 4WD के साथ 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ है।